सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा मे आस्था की अनूठी तस्वीर, यात्रा के स्वागत के लिए मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा में शामिल होकर छह दिनों तक रिक्शे से किया प्रचार, बागेश्वर सरकार से मुलाकात के बाद जताई गहरी श्रद्धा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के पहले दिन अजयगढ़ में आस्था की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यात्रा के स्वागत के लिए मुस्लिम समाज के कुछ लोग भी पहुंचे।
इसी दौरान अजयगढ़ निवासी सलमान खान अपनी श्रद्धा और बागेश्वर सरकार के प्रति विश्वास को लेकर चर्चा में आए।सलमान खान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रति गहरी आस्था है। उन्होंने कहा कि वह पिछले छह दिनों से रिक्शे पर सवार होकर पूरे पन्ना जिले में रथ यात्रा का प्रचार-प्रसार कर रहे थे।
सलमान के मुताबिक, कुछ लोग यह धारणा फैलाते हैं कि बागेश्वर महाराज मुसलमानों के खिलाफ हैं, लेकिन उनका व्यक्तिगत अनुभव और विश्वास इससे अलग है। उन्होंने कहा कि सभी मुस्लिमों की सोच एक जैसी नहीं होती और उनकी महाराज के प्रति गहरी श्रद्धा है।
सलमान ने बताया कि जब उनकी मुलाकात बागेश्वर सरकार से हुई, तो महाराज ने उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। सलमान के अनुसार, उन्होंने अपनी कुछ निजी समस्याएं बताईं, जिनके संबंध में महाराज ने उन्हें बातें और समाधान बताए।
सलमान ने इस मुलाकात को अपनी आस्था और विश्वास को मजबूत करने वाला अनुभव बताया।उन्होंने कहा, “मैं किसी इंसान के आगे सिर नहीं झुका रहा हूं, बल्कि बागेश्वर महाराज की दिव्य शक्ति को प्रणाम कर रहा हूं।”
मुलाकात के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सलमान को बागेश्वर धाम आने का निमंत्रण भी दिया।अजयगढ़ में सामने आई यह तस्वीर रथ यात्रा के दौरान विभिन्न समुदायों के लोगों की भागीदारी और व्यक्तिगत आस्था के भाव को सामने लाती है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सीहोर जिले के कोसमी गांव में वन विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में सहभागिता करने आए डेलीगेट्स…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * श्री माँ सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ धाम दुर्गा मंदिर, जबलपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सनातन हिंदू एकता और जनजागृति के संकल्प के…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: तियरा में आयोजित जन विश्वास शिविर में शामिल हुईं राज्यमंत्री राधा सिंह। राज्यमंत्री ने आमजन से किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।