ई रिक्शा बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पलटी एक दर्जन दर्शनार्थी घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ई रिक्शा बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पलटी एक दर्जन दर्शनार्थी घायल मिर्ज़ापुर। वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी 48 वर्षीय दिलीप कनौजिया अपने परिवार के महिलाओं बच्चों के साथ बोलेरो से सोमवार की सुबह 8:00 बजे विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे कि जैसे ही चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर औराई मार्ग पर शेख डडीया गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से जा रही टैंकर को ओवरटेक करते समय अचानक सामने से टोटो आ गया जिसको बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बोलोरो सड़क किनारे पलट गई बोलेरो का चारों चक्का ऊपर हो जाने से मौके पर अपरा तफरी मच गई घटना को देख मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना समाजसेवी रवि यादव व चील्ह पुलिस को दी घटना की सूचना पर पहुंचे समाजसेवी रवि यादव ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी को बोलेरो से निकलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया जहां 4 वर्षीय शिवांश, 6 वर्षीय सोनाक्षी ,45 वर्षीय सरिता, 24 वर्षीय नंदिनी ,4 वर्षीय सीतांशु, सहित दिलीप कनौजिया व घर की महिलाओं समेत कुल बोलोरो मे सवार 10 लोग घायल हो गए थे सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में कराया गया घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी तत्पश्चात हालत सामान्य होने पर सभी को ऑटो में बैठा कर सभी को विंध्याचल दर्शन करने के लिए भेज दिया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी धीरज जायसवाल ने बताया कि सभी लोगों को मामूली चोटे आई थी सभी का उपचार कर दिया गया है सब की हालत सामान्य है उपचार के उपरांत सभी को विंध्याचल दर्शन के लिए भेज दिया गया।
उपनिरीक्षक प्रहलाद यादव ने बताया कि टैंकर को ओवरटेक करते समय अचानक टोटो सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गई जिसमें सवार 10 लोगों को मामूली चोट आई सभी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में उपचार कराया गया हालात सामान्य होने पर सभी को विंध्याचल दर्शन करने के लिए ऑटो में बैठाकर भेज दिया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में कथित जुए के एक बड़े अड्डे पर जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…
पूरी खबर पढ़ें →
पाली 19अकटुबंर। जोधपुर गौतम सभा के चुनाव संपन्न हुये।जिसमे गौतम सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेश कुमार जी जाजडा,(र्निविरोध निर्वाचित)उपाध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के नालंदा में 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उत्पाद विभाग की टीम झारखंड से लाई…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के नालंदा में 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उत्पाद विभाग की टीम झारखंड से लाई…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।