फसल विविधीकरण में महोबा ने देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान, केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया सम्मानित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फसल विविधीकरण में महोबा ने देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान, केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया सम्मानित
रिपोर्ट-लक्ष्मी कान्त सोनी
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में जिले की बड़ी उपलब्धि, कृषि विभाग की टीम के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान
महोबा। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत फसल विविधीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद महोबा ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि के लिए नई दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनपद को सम्मानित किया। इस राष्ट्रीय उपलब्धि को महोबा के कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जिले के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इस उपलब्धि पर मुख्य विकास अधिकारी सहित कृषि विभाग की पूरी टीम और जनपदवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
साथ ही, इसे जिले के कृषि विकास और किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम बताया गया। महोबा की इस सफलता से जिले की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मजबूत हुई है।
यह उपलब्धि कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और किसानों को विविध फसलों की ओर प्रोत्साहित करने के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकती है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News**नगर निगम पाली ने आमजन से अतिक्रमण हटाने की अपील की** पाली, 16 अक्टूबर। नगर निगम पाली द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आगरा में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप घटना थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली की है। आगरा में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…
पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के सेक्टर 12 के पास मेन रोड पर दो बाइको मे जबरदस्त टककर हुई जिसमे दोनो बाइक…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।