Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई।

13 Oct 2026, 08:03 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई।
त्योहारों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और बेदखली के आदेशो का पालन करने के निर्देश

सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, लंबित शिकायतों के निराकरण, विकास कार्यों की प्रगति, छात्रावासों की व्यवस्थाओं तथा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें। संबंधित थाना स्तर पर भी शांति समिति की बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने बेदखली एवं विवादित रास्तों से संबंधित आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने तथा रास्तों पर अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टों के पंजीयन की कार्रवाई निरंतर जारी रखने और सभी पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार निःशुल्क पट्टा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में संचालित छात्रावासों एवं आश्रमों की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण कराने के लिए अधिकारियों को संस्थान आवंटित कर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने आवंटित छात्रावासों एवं आश्रमों में मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा व्यवस्था तथा अधोसंरचना की स्थिति का परीक्षण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने कन्या शिक्षा परिसर बरगवां में पंप के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को दिए। साथ ही छात्रावासों में डीएमएफ मद से उपलब्ध कराई गई रोटी मेकर मशीनों का भौतिक सत्यापन कराने के लिए जांच दल गठित करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को मॉडल रोड निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा योजनाबद्ध तरीके से निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को मेडिकल कॉलेज सड़क निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को अपने अधीनस्थ क्षेत्रीय कार्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने चितरंगी विकासखंड के बरदी में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणजन शिविर की जानकारी प्राप्त कर योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से जुड़ी लंबित सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान सभी जिला अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र का अनिवार्य रूप से निरीक्षण कर दो दिवस के भीतर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने 50 एवं 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-अर्जन से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित शिकायतकर्ताओं से समन्वय स्थापित करने तथा प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
  बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघप्रिय,अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, एसडीएम देवसर शिशिर श्रीकृष्ण श्रीराम, संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह बम्हरौलिया एवं प्रशांत त्रिपाठी, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, एसडीएम चितरंगी देवेंद्र द्विवेदी, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी, डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, डीपीसी आर.एल. शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!