सड़क निर्माण घोटाला में 3 इंजीनियर निलंबित, चौथे पर पेंशन नियमावली के तहत कार्यवाही
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Ranchi : सरकार ने पतना-हिरणपुर सड़क निर्माण के दौरान अनियमितता की शिकायतों की जांच के लिए दुमका के अधीक्षण अभियंता की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया था. समिति ने 17.50 किलोमीटर लंबे सड़क के निर्माण के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता बरते जाने से संबंधित रिपोर्ट दी. साथ ही इस मामले में दोषी पाये गये इंजीनियरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की अनुशंसा की.
पथ निर्माण विभाग ने जांच के बाद सड़क घोटाले के आरोप में तीन इंजीनियरों को निलंबत कर दिया है. जांच के दौरान दोषी पाये गये चौथे इंजीनियर के रिटायर होने की वजह से उसके खिलाफ पेंशन नियमावली के तहत कार्यवाही करने का फैसला किया है. मामला साहेबगंज जिले के पतना- हिरणपुर पथ में हुई गड़बड़ी से संबंधित है.
सरकार ने पतना-हिरणपुर सड़क निर्माण के दौरान अनियमितता की शिकायतों की जांच के लिए दुमका के अधीक्षण अभियंता की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया था. समिति ने 17.50 किलोमीटर लंबे सड़क के निर्माण के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता बरते जाने से संबंधित रिपोर्ट दी. साथ ही इस मामले में दोषी पाये गये इंजीनियरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की अनुशंसा की.
पथ निर्माण विभाग ने इस जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया. निलंबत किये गये इंजीनियरों में अजय कुमार (कार्यपालक अभियंता साहेबगंज), रामजीवन पासवान (सहायक अभियंता राजमहल) और शत्रुघन प्रसाद राय (कनीय अभियंता राजमहल) का नाम शामिल है. जांच में दोषी पाये गये कनीय अभियंता राम दयाल मंडल रिटायर हो गये हैं. इसलिए उनके खिलाफ पेंशन नियमावली के तहत कार्यवाही चलाने का फैसला किया गया है.
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगरा ब्रेकिंग - थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली की घटना* *आगरा ब्रेकिंग - थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News**नगर निगम पाली ने आमजन से अतिक्रमण हटाने की अपील की** पाली, 16 अक्टूबर। नगर निगम पाली द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आगरा में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप घटना थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली की है। आगरा में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…
पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के सेक्टर 12 के पास मेन रोड पर दो बाइको मे जबरदस्त टककर हुई जिसमे दोनो बाइक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।