Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

योगी जी के शहर गोरखपुर के बाद अब बस्ती के स्वास्थ्य विभाग पर टिकी कैग की नजर

13 Oct 2026, 12:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
योगी जी के शहर गोरखपुर के बाद अब बस्ती के स्वास्थ्य विभाग पर टिकी कैग की नजर - BASTI, उत्तर प्रदेश

अजीत मिश्रा (खोजी)

​भ्रष्ट सीएमओ टीम पर लटकी CAG की तलवार: बस्ती के स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली!

    • एनएचएम और 15वें वित्त आयोग के बजट में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और बिना टेंडर के भुगतान की आशंका
    • ​कागजातों में हेराफेरी रोकने के लिए कैग टीम द्वारा सभी दस्तावेजों की तुरंत स्कैनिंग की रणनीति

​बस्ती:जिले के स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से चल रहे कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की पोल खोलने के लिए अब नियंत्रक-महालेखापरीक्षक (CAG) की टीम बस्ती आने वाली है। सीएजी का नाम सुनते ही बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों के पसीने छूटने लगे हैं। यह टीम अपनी पैनी जांच के लिए जानी जाती है, जिसकी तुलना अक्सर सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों से की जाती है।

​एनएचएम और 15वें वित्त आयोग के बजट में बड़ा फेरबदल?

  • ​जिले में सबसे अधिक घोटाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत होने की बात सामने आई है, जिसकी शिकायतें सीएजी और डब्ल्यूएचओ तक पहुंची हैं।

  • ​अधिकांश कार्य और सामानों की आपूर्ति बिना टेंडर के ही कराई गई है और भुगतान भी किए गए हैं।

  • ​स्थिति यह है कि टेंडर निकालने तक की हिम्मत नहीं पड़ रही है, क्योंकि टेंडर निकालने पर विभाग का पर्दाफाश होने का खतरा है और न निकालने पर खेल जारी है।

  • ​15वें वित्त आयोग से मिले लगभग पांच करोड़ रुपये के बजट के बंदरबांट को लेकर भी सीएमओ आवास पर घोटालाबाजों की बैठक हो चुकी है।

​कागज दुरुस्त करने और ‘मैनेजमेंट’ की सुगबुगाहट

​सीएजी के आगमन की खबर एक माह पूर्व मिलने के बाद से ही कागजात और अभिलेखों को दुरुस्त करने का खेल शुरू हो गया है। सीएमओ स्तर पर कागजों को सही किया जा रहा है ताकि जांच के दौरान किसी बड़ी कार्रवाई से बचा जा सके। हालांकि, चर्चा यह भी है कि जिस तरह गोरखपुर में सीएजी की टीम को कथित तौर पर मैनेज करने की खबरें आ रही हैं, उसी तर्ज पर बस्ती में भी डील की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

​दस्तावेजों की स्कैनिंग: कोई फेरबदल नहीं!

​सीएजी की टीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उनके सामने आने वाले सभी अभिलेखों और कागजातों को तुरंत स्कैन कर लिया जाता है, जिससे भविष्य में उसमें कोई फेरबदल या हेराफेरी न की जा सके। सीएमएसडी स्टोर पर छापा मारकर जरूरत के अनुसार सामान की मांग करने वाली यह टीम क्या बस्ती के स्वास्थ्य विभाग के काले कारनामों का पर्दाफाश कर पाएगी? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इस संभावित जांच ने जिले के स्वास्थ्य महकमे में भूचाल जरूर ला दिया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…

पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत
Siddharthnagar19 Oct

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल

सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार !
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगरः मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार !

सिद्धार्थनगर में मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है।…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः घर से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं दो सगी बहनें, मिशन शक्ति टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंपा
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगरः घर से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं दो सगी बहनें, मिशन शक्ति टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति टीम की तत्परता से घर से नाराज होकर जा रही दो सगी बहनों को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!