Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

अग्निवीरों को वर्दीधारी सेवाओं में मिलेगा 20% आरक्षण, भर्ती नियमों में होगा संशोधन

13 Oct 2026, 05:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अग्निवीरों को वर्दीधारी सेवाओं में मिलेगा 20% आरक्षण, भर्ती नियमों में होगा संशोधन - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश में अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी पाने का रास्ता आसान होने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने वर्दीधारी सेवाओं की भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने के कैबिनेट के फैसले पर अमल शुरू कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों, संभागायुक्तों, जिला कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार, गृह विभाग के अंतर्गत आरक्षक (सामान्य ड्यूटी) के पदों पर अग्निवीरों को 20 प्रतिशत, होमगार्ड को 10 प्रतिशत और भूतपूर्व सैनिकों को 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

इसी तरह विशेष सशस्त्र बल में आरक्षक भर्ती के लिए भी यही आरक्षण व्यवस्था लागू होगी। सरकार ने संबंधित विभागों को भर्ती नियमों में संशोधन करने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि, अग्निवीरों के लिए आरक्षित पदों पर पर्याप्त पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने पर रिक्त पदों को प्रचलित भर्ती नियमों के अनुसार अन्य योग्य अभ्यर्थियों से भरा जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
Singrauli19 Oct

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…

पूरी खबर पढ़ें →
पाली से छगन भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,की और से जोधपुर गौतम सभा के र्निविरोध र्निवाचित अध्यक्ष नरेश कुमार जाजडा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा सभी को हार्दिक बधाई।
Pali19 Oct

पाली से छगन भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,की और से जोधपुर गौतम सभा के र्निविरोध र्निवाचित अध्यक्ष नरेश कुमार जाजडा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा सभी को हार्दिक बधाई।

पाली 19अकटुबंर। जोधपुर गौतम सभा के चुनाव संपन्न हुये।जिसमे गौतम सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेश कुमार जी जाजडा,(र्निविरोध निर्वाचित)उपाध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत
Siddharthnagar19 Oct

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!