Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 40 प्रतिशत की वृद्धि, अब हर महीने मिलेंगे 3,500 रुपये.

13 Oct 2026, 05:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 40 प्रतिशत की वृद्धि, अब हर महीने मिलेंगे 3,500 रुपये. - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

खबर गाजीपुर से। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम प्रहरियों के सम्मान एवं कल्याण को लेकर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को जनपद गाजीपुर भी ऑनलाइन जुड़ा। पुलिस लाइन स्थित सभागार में बड़ी एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थानों से आए करीब 400 ग्राम प्रहरियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों के मासिक मानदेय को 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये करने की घोषणा की। इस वृद्धि से प्रत्येक ग्राम प्रहरी को प्रतिमाह 1,000 रुपये अतिरिक्त तथा सालाना 12,000 रुपये का अधिक लाभ मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश में ग्राम प्रहरियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने और उनके सामाजिक एवं स्वास्थ्य कल्याण से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रहरियों को मानदेय वृद्धि की बधाई देते हुए कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और गांवों में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका अहम है। पुलिस अधीक्षक ने आगामी शारदीय नवरात्र एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर सभी ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अराजक तत्वों या आपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल संबंधित थाने अथवा बीट आरक्षी को देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों की समस्याएं सुनीं और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। अधिकारियों ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए ग्राम प्रहरियों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

जिला संवाददाता विवेकानंद राय
गाज़ीपुर
Vande Bhart News

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध रेत परिवहन करते दो टैक्टर पकड़े गए बिजय राघव गढ़ पुलिस की कार्रवाई
Katni20 Oct

अवैध रेत परिवहन करते दो टैक्टर पकड़े गए बिजय राघव गढ़ पुलिस की कार्रवाई

कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: मिलजुल कर मनाएं सभी त्योहार, शांति समिति की बैठक में की अपील
Moradabad20 Oct

कांठ: मिलजुल कर मनाएं सभी त्योहार, शांति समिति की बैठक में की अपील

कांठ में आगामी त्योहारों, जुलूसों और शोभायात्राओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने धारण किया मां दुर्गा के नौ रूपों का स्वरूप, गरबा-डांडिया से बांधा समां
Azamgarh19 Oct

आजमगढ़: सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने धारण किया मां दुर्गा के नौ रूपों का स्वरूप, गरबा-डांडिया से बांधा समां

आजमगढ़: सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने धारण किया मां दुर्गा के नौ रूपों का स्वरूप, गरबा-डांडिया से…

पूरी खबर पढ़ें →
सत्संग से समाज में फैलती है भक्ति और मानवता :- संत श्री गुरु डॉक्टर सतपाल दास जी
Haridwar19 Oct

सत्संग से समाज में फैलती है भक्ति और मानवता :- संत श्री गुरु डॉक्टर सतपाल दास जी

भक्ति के रंग में रंगा सत्संग समारोह, श्रद्धालुओं ने सुने अनमोल प्रवचन अखिल भारतीय परम संत शिरोमणि सतगुरु…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!