Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bahraich

उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियो ने 59 वाहिनी कमांडर एवं 42वि वाहिनी कमांडर को किया सम्मानित

13 Oct 2026, 05:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियो ने 59 वाहिनी कमांडर एवं 42वि वाहिनी कमांडर को किया सम्मानित - BAHRAICH, उत्तर प्रदेश

*उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की बहराइच टीम ने एसएसबी के 42वीं और 59वीं वाहिनी कमांडेंट को किया सम्मानित*

अपराध निरोधक समिति ने सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर जताई चिंता*

रुपईडीहा, बहराइच। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में समिति बहराइच के पदाधिकारियों ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 42वीं और 59वीं वाहिनी के कमांडेंट से भेंट कर उनको सम्मानित किया। इस दौरान सीमा पर बढ़ती मादक पदार्थों की तस्करी और युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, बहराइच के जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौधन एवं जिला सचिव व जेल विजिटर केशव कुमार मौर्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नानपारा स्थित एसएसबी मुख्यालय पहुंचकर 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय तथा 59वीं वाहिनी के कमांडेंट कैलाश चंद रमोला को समिति की वार्षिक पुस्तक *‘सेवा पथ दर्पण’*, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को बैज भी लगाया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की बढ़ती तस्करी पर चिंता जताते हुए कहा कि नशे के कारण बड़ी संख्या में लोग इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। इस समस्या पर गंभीरता से विचार करने और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
इस पर एसएसबी के अधिकारियों ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा के लिए जवान मुस्तैदी से तैनात हैं। सीमा पर अराजक तत्वों, अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है तथा उन्हें किसी भी कीमत पर बचकर निकलने नहीं दिया जाएगा।
कार्यक्रम में रुपईडीहा इमिग्रेशन पर तैनात उपनिरीक्षक आशुतोष दुबे, उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के नगर सचिव केसरी प्रसाद सोनी, संगठन मंत्री रमेश कुमार सिंह, संरक्षक रमेश कुमार मिश्रा, विष्णु कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!