Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bahraich

नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी ने 11 विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण शिक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

13 Oct 2026, 06:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी ने 11 विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण शिक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश - BAHRAICH, उत्तर प्रदेश

*नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी ने 11 विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश*

रुपईडीहा, बहराइच। नवाबगंज ब्लॉक के नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी शिवम गुप्ता ने न्याय पंचायत केवलपुर के अंतर्गत आठ प्राथमिक विद्यालयों और तीन उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षिक व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन योजना सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने निपुण लक्ष्य की प्रगति, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शिक्षकों की डायरी तथा मध्याह्न भोजन योजना के संचालन की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने और शासन की योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए मार्गदर्शन किया।

इसी क्रम में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय रोपड़िया गांव का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संकुल प्रभारी आनंद भूषण मिश्रा, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शीबा तरन्नुम तथा मोहम्मद कौसर उपस्थित रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण को विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, नियमित उपस्थिति और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!