Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

रेवाड़ी पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 30 नई अत्याधुनिक बाइकें; हीरो मोटोकॉर्प ने ‘सुरक्षा साथी’ पहल के तहत निभाई सामाजिक सहभागिता -पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईप

13 Oct 2026, 06:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रेवाड़ी पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 30 नई अत्याधुनिक बाइकें; हीरो मोटोकॉर्प ने 'सुरक्षा साथी' पहल के तहत निभाई सामाजिक सहभागिता -पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईप - REWARI, हरियाणा

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा

जिले में त्वरित पुलिस सेवा, सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) परियोजना 'सुरक्षा साथी' पहल के तहत रेवाड़ी पुलिस को 30 नई अत्याधुनिक बाइके भेंट की हैं।

धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प प्लांट परिसर में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम में रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर डीएसपी हेडक्वार्टर रेवाड़ी श्री संजीव बल्हारा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

फ्लैग ऑफ कर बेड़े में की 30 नई अत्याधुनिक बाइके शामिल

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा तथा हीरो मोटोकॉर्प के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सभी 30 बाइको को हरी झंडी (फ्लैग ऑफ) दिखाकर पुलिस बेड़े में विधिवत शामिल किया। ये नई बाइकें जिले के विभिन्न थानों, गश्ती दलों और राइडर्स बेड़े में तैनात की जाएंगी, जिससे संकरे रास्तों, भीड-भाड़ वाले क्षेत्रों और दूर-दराज़ के इलाकों में पुलिस की पहुंच और अधिक त्वरित हो सकेगी।

रेवाड़ी पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और गश्त को मिलेगी मजबूती: एसपी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस ने हीरो मोटोकॉर्प कंपनी प्रबंधन और उनकी सीएसआर टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा: "हीरो मोटोकॉर्प न केवल औद्योगिक क्षेत्र में बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में भी सदैव अग्रणी रहा है। जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हीरो कंपनी हमेशा रेवाड़ी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है। हाल ही में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित 'नशामुक्ति रेवाड़ी हाफ मैराथन' में भी हीरो कंपनी ने पुलिस प्रशासन का अभूतपूर्व सहयोग किया था।"

एसपी ने आगे कहा कि इन नई अत्याधुनिक बाइको के शामिल होने से पुलिस की रिस्पॉन्स टाइम (प्रतिक्रिया समय) में सुधार होगा और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी।

हीरो मोटोकॉर्प के शीर्ष अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड की ओर से कॉर्पोरेट और प्लांट प्रबंधन के उच्च अधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लतिका तनेजा (प्रमुख – कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं सीएसआर), यशपाल सरदाना (प्लांट हेड), धर्म रक्षित (प्लांट एचआर हेड एवं लीड ईआर – एचएमसीएल), अमित मलिक (डीजीएम – एचआर), स्मिता शर्मा (प्रमुख – सीएसआर), सोनिका छाबड़ा (प्रमुख – सुरक्षा / सेफ़्टी) तथा अक्षय (सेक्शन हेड – सीएसआर) विशेष रूप उपस्थित रहे।

कंपनी के अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया कि हीरो मोटोकॉर्प आगे भी समाज हित, सड़क सुरक्षा और पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए अपनी 'सुरक्षा साथी' जैसी कल्याणकारी पहलों के माध्यम से प्रतिबद्ध रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रतापगढ़ -भीड़ में हो जाय सावधान । महिला चोरों का गैंग हुआ सक्रिय । भीड़ का फायदा उठा ध्यान भटका कर रहे हाथ साप।
Pratapgarh13 Oct

प्रतापगढ़ -भीड़ में हो जाय सावधान । महिला चोरों का गैंग हुआ सक्रिय । भीड़ का फायदा उठा ध्यान भटका कर रहे हाथ साप।

ब्रेकिंग न्यूज : ई-रिक्शा में महिलाओं के गिरोह ने उड़ाई सोने की चेन राजापाल चौराहे से कटरा रोड…

पूरी खबर पढ़ें →
बलौदाबाजार प्रेस क्लब ने सादगी के साथ मनाया सचिव दलजीत सिंह चावला का जन्मदिन
Balodabazar-Bhatapara13 Oct

बलौदाबाजार प्रेस क्लब ने सादगी के साथ मनाया सचिव दलजीत सिंह चावला का जन्मदिन

बलौदाबाजार। दैनिक समाचार पत्र ‘हरिभूमि’ के जिला प्रमुख एवं बलौदाबाजार प्रेस क्लब के सचिव दलजीत सिंह चावला का…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक में खेल मैदान पर दिखा विद्यार्थियों का दम, सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताओं में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 100 मीटर दौ
Agar-Malwa13 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक में खेल मैदान पर दिखा विद्यार्थियों का दम, सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताओं में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 100 मीटर दौ

आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत पॉलिटेक्निक संस्थान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह, जोश और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!