Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

एनएच-19 के किनारे 16 होटलों का निरीक्षण, खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नोटिस जारी

13 Oct 2026, 10:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एनएच-19 के किनारे 16 होटलों का निरीक्षण, खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नोटिस जारी - धनबाद, झारखंड

जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
धनबाद
दिनांक- 13 अक्टूबर 2026

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार तथा क्षेत्र के उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों के आलोक में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) के किनारे स्थित 17 होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

यह निरीक्षण मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी (MFTL) की टीम के सहयोग से किया गया। MFTL टीम ने निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पहचान करने में सहायता की।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के कई मामले सामने आए। टीम ने मिलावटी हल्दी पाउडर 15 किलोग्राम ,एक्सपायर्ड हल्दी पाउडर 5 किलोग्राम, बेसन लड्डू 6 केजी, एक्सपायर्ड दूध 2 किलोग्राम, लस्सी तथा एक्सपायर्ड मसाले पाए। इसके अतिरिक्त, कुछ प्रतिष्ठान वैध खाद्य लाइसेंस के बिना संचालित पाए गए। खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के रखरखाव, प्रबंधन एवं तैयार करने की प्रक्रिया में अस्वच्छता भी पाई गई।

नियमों के उल्लंघन के मामले में संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। इनमें बालाजी कृपा राजस्थानी होटल, सिंहजी चाय दुकान, परिधि होटल एंड रेस्टोरेंट, राधिका लाइन होटल, झारखंड लाइन होटल एंड ढाबा, स्वीट पैलेस तथा मेथन ढाबा शामिल हैं।

निरीक्षण दल का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. राजा कुमार ने किया। इस अभियान में प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार शॉ, जैस्मीन केरकेट्टा, नैना नायक एवं चंद्रदेव देव भी शामिल थे।

प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन (FoSTaC) कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह दी। इसका उद्देश्य खाद्य कारोबार संचालकों के बीच खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छतापूर्ण खाद्य प्रबंधन तथा सुरक्षित खाद्य तैयारी की प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सभी खाद्य कारोबार संचालकों से निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन करने तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!