Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में 70 लाख रुपये की अत्याधुनिक एआई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित

14 Oct 2026, 11:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में 70 लाख रुपये की अत्याधुनिक एआई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित - BASTI, उत्तर प्रदेश

अमेरिका से मंगाई गई आधुनिक मशीन से जांच की गुणवत्ता और मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं में होगा सुधार
बस्ती। पूर्वांचल में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए पहचान बना चुके श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है।

हॉस्पिटल में लगभग 70 लाख रुपये की लागत वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक पर आधारित अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई है। अमेरिका से मंगाई गई इस आधुनिक मशीन से मरीजों की जांच सुविधाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।पिछले करीब एक दशक से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल लगातार आधुनिक चिकित्सा संसाधनों को अपनाने पर जोर दे रहा है।

इसी क्रम में एआई आधारित अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना को हॉस्पिटल की चिकित्सा सुविधाओं के उन्नयन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।इस संबंध में जानकारी देते हुए हॉस्पिटल के डायरेक्टर पंकज चौधरी ने बताया कि वर्तमान समय में चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीकों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। मरीजों को बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने और हॉस्पिटल को आधुनिक चिकित्सा तकनीक से लैस करने के उद्देश्य से इस अत्याधुनिक मशीन को स्थापित कराया गया है।उन्होंने बताया कि नई मशीन के माध्यम से अल्ट्रासाउंड जांच की गुणवत्ता और चिकित्सकों को जांच के दौरान मिलने वाली जानकारी में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

इससे मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हॉस्पिटल को मजबूती मिलेगी।पंकज चौधरी ने कहा कि श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी सोच के तहत समय-समय पर आधुनिक तकनीकऔर चिकित्सा संसाधनों को शामिल किया जा रहा है, ताकि मरीजों को बेहतर जांच और उपचार की सुविधाएं मिल सकें।हॉस्पिटल में अत्याधुनिक एआई अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना से बस्ती सहित पूर्वांचल के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीकी रूप से और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।इस अवसर पर हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर वी के अय्यर, वरिष्ठ फिजिशियन डा.पी. पी.

मिश्रा, वरिष्ठ सर्जन डा. नवीन मौर्या, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.

सोमा सा, एम डी रेडियोलॉजिस्ट डा.वीरेंद्र चौधरी, डा. अजीज आलम,दुर्गेश चौधरी, मनोज चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगरः घर से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं दो सगी बहनें, मिशन शक्ति टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंपा
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगरः घर से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं दो सगी बहनें, मिशन शक्ति टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति टीम की तत्परता से घर से नाराज होकर जा रही दो सगी बहनों को…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार !
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगरः मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार !

सिद्धार्थनगर में मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है।…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में शांति भंग के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में शांति भंग के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

जनपद सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज पुलिस ने शांति भंग के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्राला और बाइक की जोरदार भिड़ंत; बाइक सवार गंभीर घायल
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्राला और बाइक की जोरदार भिड़ंत; बाइक सवार गंभीर घायल

सिद्धार्थनगर में तेज रफ्तार ट्राला और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा शाहपुर-मन्निजोत मार्ग पर हुआ,…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना शोहरतगढ़ पुलिस व एसएसबी द्वारा आपरेशन कवच के तहत थानाक्षेत्र के चौकी खुनुआं पर ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ की गयी गोष्ठी हुई
Siddharthnagar19 Oct

थाना शोहरतगढ़ पुलिस व एसएसबी द्वारा आपरेशन कवच के तहत थानाक्षेत्र के चौकी खुनुआं पर ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ की गयी गोष्ठी हुई

डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन कवच के तहत प्रशान्त कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः खेसरहा SBI ATM पर जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट का वीडियो वायरल; गार्ड की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगरः खेसरहा SBI ATM पर जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट का वीडियो वायरल; गार्ड की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

सिद्धार्थनगर के खेसरहा स्थित SBI ATM पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!