Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त ने की नगरीय क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा। मॉडल रोड का निर्माण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के दिए निर्देश।

14 Oct 2026, 08:01 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त ने की नगरीय क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा। मॉडल रोड का निर्माण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के दिए निर्देश। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त ने की नगरीय क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा। मॉडल रोड का निर्माण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के दिए निर्देश।

सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने नगर निगम सभागार में बैठक आयोजित कर नगरीय क्षेत्र में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएं तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।आयुक्त श्रीमती प्रधान ने राजीव चौक से इंद्रा चौक तक निर्माणाधीन मॉडल रोड के डामरीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य निरंतर जारी रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्य की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, वर्षा के कारण नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कराकर शीघ्र मरम्मत कराने तथा सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों एवं अस्पतालों के आसपास की सड़कों को प्राथमिकता से दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों, विद्यार्थियों एवं मरीजों को आवागमन में असुविधा न हो।

बैठक में आयुक्त ने राजमाता चून कुमारी स्टेडियम के समतलीकरण एवं ट्रैक निर्माण के लिए आवश्यक प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होने त्योहारों के दृष्टिगत नगरीय क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने, प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई कराने तथा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र चालू कराने के निर्देश भी दिए।

साथ ही सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन यंत्री अरविंद मडराई, उपायुक्त आर.पी.

बैस, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!