Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

ATL बैटरी टेक्नोलॉजी कंपनी की सहारनीय पहल।

14 Oct 2026, 02:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ATL बैटरी टेक्नोलॉजी कंपनी की सहारनीय पहल। - नूँह, हरियाणा

एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी कंपनी की सराहनीय पहल,नूंह पुलिस को भेंट की बोलेरो गाड़ी। नूंह।

आईएमटी रोजकामेव औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा सीएसआर फंड के तहत नूंह जिला पुलिस को एक बोलेरो गाड़ी भेंट की गई है। बुधवार को कंपनी के पदाधिकारियों ने जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक डॉ.

अर्पित जैन को नई गाड़ी की चाबी सौंपी। इस अवसर पर आईएमटी रोजकामेव के प्रेसिडेंट रतनपाल खटाना, हैंड लीगल एटीएल सुमित यादव, फैक्ट्री मैनेजर भूपेंद्र, हेड सेफ्टी चार्ली, हेड सेफ्टी संजय, लीगल सचिन गुप्ता एवं अभिषेक जैन और रमाकांत जैन उपस्थित रहे।

कंपनी पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिस संसाधनों को मजबूत करने और अपराध की रोकथाम में मदद के उद्देश्य से यह गाड़ी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि रोजकामेव औद्योगिक क्षेत्र में कंपनियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय होना बेहद जरूरी है, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर हो सके।

सीएसआर के तहत इस तरह का सहयोग आगे भी जारी रहेगा। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ.

अर्पित जैन ने कंपनी की इस पहल का आभार जताते हुए कहा कि मेवात जैसे क्षेत्र में पुलिस के पास संसाधनों की कमी रही है, लेकिन औद्योगिक इकाइयों की इस तरह की पहल से पुलिस का हौसला बढ़ता है। यह गाड़ी पुलिस गश्त और अपराध नियंत्रण में काफी मददगार साबित होगी।

उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी सोच है और अन्य कंपनियों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रामलीला के मंच से बहादराबाद पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश, ‘डिजिटल रावण’ से बचने की अपील।
Haridwar15 Oct

रामलीला के मंच से बहादराबाद पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश, ‘डिजिटल रावण’ से बचने की अपील।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बहादराबाद पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
केनौना में धड़ल्ले से बिक रही कच्ची शराब: छावनी थाना क्षेत्र के केनौना गांव में सुबह-शाम अवैध शराब की बिक्री का मामला गरमाया, पीड़ित महिला ने एसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल से लगाई गुह
मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, मचा हड़कंप; प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Siddharthnagar15 Oct

मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, मचा हड़कंप; प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक करीब 15 वर्षीय किशोरी मोबाइल…

पूरी खबर पढ़ें →
कोटा महापौर अनुसुइया गोस्वामी सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं, पार्षदों के साथ लगाया झाड़ू
Rajsamand15 Oct

कोटा महापौर अनुसुइया गोस्वामी सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं, पार्षदों के साथ लगाया झाड़ू

कोटा। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का स्वीडन मिशन, वैश्विक निवेश और औद्योगिक साझेदारियों पर रहेगा फोकस
Kurukshetra15 Oct

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का स्वीडन मिशन, वैश्विक निवेश और औद्योगिक साझेदारियों पर रहेगा फोकस

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इंडिया–स्वीडन इनोवेशन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!