1279 शीशी कोडीनयुक्त नशीली सीरप के साथ एक युवक गिरफ्तार

*भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में नशीली दवाओं की बिक्री चरम पर*
*महिंद्रा एक्सयूवी में ले जा रहा 1279 शीशी कोडीनयुक्त नशीली सीरप के साथ एक युवक गिरफ्तार*
रूपईडीहा, बहराइच।भारत नेपाल सीमावर्ती कस्बा रूपईडीहा में नशीली दवाओं की बिक्री चरम पर है ऐसा लगता है कि नशीली दवाओं की बिक्री सीमा पर रोक पाना अब संबंधित विभाग के बस से बाहर हो गया है।पिछले कुछ महीनों में ही रूपईडीहा में नशीली सीरप की बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है इससे ये जाहिर हो रहा है कि कही न कही पोल जरूर है।ताजा मामले में रूपईडीहा पुलिस ने औषधि प्रशासन विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1279 शीशी कोडीनयुक्त प्रतिबंधित नशीली दवा/सिरप, एक महिंद्रा एक्सयूवी-500 वाहन, दो मीडिया पहचान पत्र और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
13 अक्टूबर 2026 को मिली सूचना के आधार पर रूपईडीहा पुलिस, औषधि प्रशासन विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम कस्बा केलापुर अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रूपईडीहा की ओर से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति एक वाहन के साथ आ रहा था उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से भारी मात्रा में कोडीनयुक्त प्रतिबंधित नशीली दवा/सिरप बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से महिंद्रा एक्सयूवी-500 वाहन भी कब्जे में लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान फजले इलाही उर्फ निहाल पुत्र नफीसुल हसन, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी मोहल्ला तोपखाना, थाना नानपारा, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना रूपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम अभियोग के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट रमेश सिंह नानपारा बहराइच
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






