हरिद्वार पुलिस द्वारा इण्टर कॉलेज इमाम साहब में साईबर सुरक्षा अभियान के तहत चलाया विशेष जागरूकता अभियान।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, पीड़ितों को त्वरित राहत एवं Cyber Crime से संबंधित विभिन्न National Portals/Modules के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु Cyber Crime से संबंधित लंबित व प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, पीड़ितों की धनवापसी स्कूल कॉलजों में जन जागरुकता इत्यादि बिन्दुओं पर दिनांक 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2026 तक राज्यव्यापी “Cyber Suraksha Abhiyan 2.0" संचालित किया जा रहा है इसी क्रम में आज कोतवाली पिरान कलियर की टीम द्वारा दिनांक 14.10.26 को इमाम साहब इण्टर कॉलेज में बच्चों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए एक विशेष साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल में बरती जाने वाली सावधानियों, जैसे पर्सनल डेटा की सुरक्षा और अजनबियों से दूरी बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों के माध्यम से बच्चों को साइबर बुलिंग और ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षित रहने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना और उन्हें एक सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण प्रदान करना है।
इस अवसर पर थाने के उप-निरीक्षक श्री योगेश कुमार, पुलिस कर्मी व कॉलेज के प्रधानाचार्य मय अध्यापकगण सभी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रायबरेली जिले के विधानसभा सलोन के ग्राम सभा वीरभानपुर में *वीर शिरोमणि महाराजा लाखन पासी जी* की जयंती…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में सजेगी बिरहा की महफिल, सुभद्रा चौहान और देवी लाल यादव के बीच होगा शानदार मुकाबला रिपोर्टर-…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : चार दशक से अधिक समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रही उषा गर्ग का इंतजार…
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ.... ਵੰਡੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ..... ਫਰੀਦਕੋਟ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਅਨੁਸ਼ਾਸਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਕਨਵੀਨਰ…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: बरसाना देहात और नगर पंचायत के बीच कानूनी विवाद, विकास की राह में जनता क्यों…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat October 16, 2026 हरिद्वार। नवरात्र पर्व के चलते हरिद्वार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।