Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

हरिद्वार के नामी होटल में मिले एक्सपायरी ब्रेड व दूध,एफडीए ने की कार्यवाही

16 Oct 2026, 08:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरिद्वार के नामी होटल में मिले एक्सपायरी ब्रेड व दूध,एफडीए ने की कार्यवाही - HARIDWAR, उत्तराखंड

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
October 16, 2026

हरिद्वार। नवरात्र पर्व के चलते हरिद्वार में जनता की सेहत से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज नगर निगम हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र के एक नामी होटल में छापेमारी कर होटल के किचन से एक्सपायरी ब्रेड व दूध बरामद किया। जिसे टीम ने सैंपलिंग के बाद तुरंत नष्ट करा दिया।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा के नेतृत्व में टीम ने सप्तऋषि चुंगी के पास स्थित शांति हेरिटेज होटल का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए जब किचन में रखा एक्सपायरी डेट का दूध और ब्रेड इस्तेमाल होता पाया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लगभग 20 पैकेट दूध और ब्रेड को मौके पर ही नष्ट करवा दिया।

इसके अलावा, किचन से 10-10 किलोग्राम के आटे के 12 सीलबंद कट्टे (कुल 120 किलोग्राम आटा) बरामद हुए। इन कट्टों पर खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार पैकिंग तिथि, एक्सपायरी डेट, एमआरपी और बैच नंबर जैसी कोई भी जरूरी जानकारी दर्ज नहीं थी। विभाग ने इस आटे का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है और शेष आटे को मौके पर ही सीज कर दिया है। होटल के शेफ और नॉमिनी/डायरेक्टर के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की सुसंगत धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस नियम के उल्लंघन पर अधिकतम 3 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) महिमानंद जोशी ने बताया कि जनस्वास्थ्य और त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी को रोकने के लिए होटलों, रेस्टोरेंटों और ढाबों पर यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,63 बल्क लीटर देशी शराब, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल
Sagar16 Oct

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,63 बल्क लीटर देशी शराब, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम, अवैध…

पूरी खबर पढ़ें →
Kurukshetra: ब्रह्मसरोवर के पास सनसनी! 7 हजार में ”देशी कट्टा” खरीदने वाला युवक गिरफ्तार, तस्कर भी दबोचा
Kurukshetra16 Oct

Kurukshetra: ब्रह्मसरोवर के पास सनसनी! 7 हजार में ”देशी कट्टा” खरीदने वाला युवक गिरफ्तार, तस्कर भी दबोचा

कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी गेट के पास सीआईए-1 की टीम ने एक युवक को देसी कट्टे और…

पूरी खबर पढ़ें →
वंचित को तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी की अंतिम संस्कार हंगामा परिजनों ने एनकाउंटर को बताया हत्या।
Nuh16 Oct

वंचित को तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी की अंतिम संस्कार हंगामा परिजनों ने एनकाउंटर को बताया हत्या।

वांछित गौ-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी के अंतिम संस्कार पर हंगामा, परिजनों ने एनकाउंटर को बताया हत्या - 6…

पूरी खबर पढ़ें →
*प्रतापगढ़ लालगंज पुलिस ने उमाशंकर कौशल हत्याकांड का किया खुलासा, प्रेम प्रसंग में पति की हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी सुमन देवी समेत चार आरोपी गिरफ्तार।
नवरात्र पर्व एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की भूपतवाला क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण कार्रवाई*
Haridwar16 Oct

नवरात्र पर्व एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की भूपतवाला क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण कार्रवाई*

*नवरात्र पर्व एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की भूपतवाला क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण कार्रवाई* *होटल…

पूरी खबर पढ़ें →
धानोरा में अवैध सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
Gadchiroli16 Oct

धानोरा में अवैध सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: गडचिरोली जिले के धानोरा तालुका के कारवाफा गांव में अवैध सागौन की तस्करी पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!