Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,63 बल्क लीटर देशी शराब, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल

16 Oct 2026, 08:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,63 बल्क लीटर देशी शराब, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम, अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी पर अंकुश लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बीना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 63 बल्क लीटर देशी मदिरा, एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को सक्रिय पुलिसिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी तथा अवैध शराब के परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बीना अजय सनकत के नेतृत्व में थाना बीना पुलिस ने सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। दिनांक 15 अक्टूबर 2026 की रात्रि में थाना बीना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खिमलासा की ओर से लाल-काले रंग की मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर बीना की तरफ आ रहे हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल रवाना की गई तथा संदिग्ध मार्ग पर निगरानी एवं घेराबंदी की गई। इसी दौरान खिमलासा की ओर से रेलवे पुलिया पार करके आ रही मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की मोटरसाइकिल को रोककर उसमें सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

उन्होंने अपना नाम समंदर पिता जगदीश बागड़ी, उम्र 29 वर्ष, निवासी खिरिया, थाना कुरवाई, जिला विदिशा एवं प्रदीप पिता शिवदत्त चौहान, उम्र 59 वर्ष, निवासी धीमर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 12, कुरवाई बताया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल पर रखे बैग एवं थैले की तलाशी लेने पर उनमें देशी मदिरा शराब भरी हुई मिली।

शराब के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 63 बल्क लीटर देशी मदिरा, अनुमानित कीमत ₹35,000, एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कुरवाई निवासी सुनील राय के यहां मजदूरी करते हैं तथा उसके कहने पर खिमलासा स्थित शराब दुकान से सात पेटी शराब लेने गए थे।

आरोपियों के कथनानुसार, खिमलासा शराब दुकान के गद्दीदार हरगोविन्द राय द्वारा उन्हें सात पेटी शराब दी गई थी। इसके बाद शराब को पेटियों से निकालकर बैग एवं थैले में रखा गया तथा बीना निवासी रितिक खटीक को पहुंचाने की बात बताई गई।

पुलिस द्वारा सामने आए तथ्यों के संबंध में विवेचना की जा रही है तथा प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी, समंदर पिता जगदीश बागड़ी, उम्र 29 वर्ष, निवासी खिरिया, थाना कुरवाई, जिला विदिशा,. प्रदीप पिता शिवदत्त चौहान, उम्र 59 वर्ष, निवासी , वार्ड क्रमांक 12, कुरवाई।,जब्त सामग्री,63 बल्क लीटर देशी मदिरा शराब, अनुमानित कीमत ₹35,000,एक मोटरसाइकिल,एक मोबाइल फोन,आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस द्वारा प्रकरण में सामने आए अन्य तथ्यों एवं संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक श्रीमती कस्तूरी बाई, उप निरीक्षक लखन राज, प्रधान आरक्षक,विजय गौतम, आरक्षक प्रेमजीत सिंह,भूपेन्द्र सोलंकी,राहुल सोलंकी, बाबूलाल, दीप सिंह, महेश, ब्रजेन्द्र सिंह एवं सूरज शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जन आस्था विश्वास और परंपरा का संगम है मां बिजासन माता मंदिर
Agar-Malwa16 Oct

जन आस्था विश्वास और परंपरा का संगम है मां बिजासन माता मंदिर

*शारदीय नवरात्रि पर विशेष* *जनआस्था, विश्वास और परंपरा का संगम है माँ बिजासन माता मंदिर, कानड़* जिला संवाददाता…

पूरी खबर पढ़ें →
जीतू पटवारी का सिंधिया पर हमला, बोले महल का बिजली बिल गरीब की झोपडी से भी कम
Sagar16 Oct

जीतू पटवारी का सिंधिया पर हमला, बोले महल का बिजली बिल गरीब की झोपडी से भी कम

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश में बिजली की कथित किल्लत और…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश बाइक सवार को बचाने में बेकाबू बस ने दो को कुचला, दोनों की मौत घोंसला के पास भीषण हादसा: शर्मा ट्रैवल्स की बस खाई में उतरी, बाइक सवा
सिविल अस्पताल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा,स्त्री रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश
Sagar16 Oct

सिविल अस्पताल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा,स्त्री रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने खुरई स्थित सिविल…

पूरी खबर पढ़ें →
Kurukshetra: ब्रह्मसरोवर के पास सनसनी! 7 हजार में ”देशी कट्टा” खरीदने वाला युवक गिरफ्तार, तस्कर भी दबोचा
Kurukshetra16 Oct

Kurukshetra: ब्रह्मसरोवर के पास सनसनी! 7 हजार में ”देशी कट्टा” खरीदने वाला युवक गिरफ्तार, तस्कर भी दबोचा

कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी गेट के पास सीआईए-1 की टीम ने एक युवक को देसी कट्टे और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!