सिविल अस्पताल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा,स्त्री रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने खुरई स्थित सिविल अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएमएचओ डॉ.
देवेश पटेरिया से अस्पताल भवन, स्टाफ की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम खुरई सतीश वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने अस्पताल की ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, किडनी केयर डायलिसिस यूनिट एवं मैटरनिटी विंग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं उन्होंने ओटी रूम फंक्शनल करने और सर्जिकल केसेस (सी -सेक्शन डिलीवरी) के लिए बीना के स्त्री रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर अस्पताल में मिल रहे उपचार, दवाओं की उपलब्धता एवं स्टाफ के व्यवहार के संबंध में फीडबैक लिया।
उन्होंने एएनसी कक्ष में पहुंचकर गर्भवती महिलाओं के पंजीयन पंजी का अवलोकन किया एवं उपस्थित चिकित्सक से प्रथम एएनसी जांच के दौरान की जाने वाली हीमोग्लोबिन, बीपी, वजन सहित अन्य जांचों एवं परामर्श के बारे में जानकारी ली। साथ ही आपातकालीन कक्ष की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अस्पताल में चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित हो, सभी वार्डों में स्वच्छता एवं आवश्यक दवाओं, उपकरणों की उपलब्धता बनी रहे। डायलिसिस यूनिट की सभी मशीनें क्रियाशील रखी जाएं तथा एएनसी में शत-प्रतिशत पंजीयन एवं समय पर जांच अनिवार्य रूप से की जाए।
आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे सक्रिय रखने, बायो-मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निपटान एवं परिसर में स्वच्छ पेयजल व साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मैहर में बेटियों से बदतमीजी पड़ी भारी! कॉलेज जाने वाली बच्चियों का रास्ता रोककर बदतमीजी और छेड़छाड़ करने…
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ.... ਵੰਡੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ..... ਫਰੀਦਕੋਟ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਅਨੁਸ਼ਾਸਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਕਨਵੀਨਰ…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: बरसाना देहात और नगर पंचायत के बीच कानूनी विवाद, विकास की राह में जनता क्यों…
पूरी खबर पढ़ें →
_मैहर में SDM से बदतमीजी पड़ी भारी! 3 आरोपी पहुंचे जेल, प्रशासन सख्त! 🔥_ मैहर में हंगामा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News16अकटुबंर। पाली राजेन्द्र नगर (श्रीराधाकृष्ण म़ंदिर के पास)वार्ड नंबर 52 -53के बीच,श्रीशंकरजी सैन के मकान के बाहर, मैदान…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम, अवैध…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।