महिला मिलिट्री पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली का समापन ,128 बेटियों ने दौड़ पूरी कर भारतीय सेना में जुड़ने का सपना किया साकार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर द्वारा इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर (मध्यप्रदेश) में आयोजित की जा रही वार्षिक अग्निवीर भर्ती रैली के अंतिम व तेरहवें दिन महिला मिलिट्री पुलिस (WMP) के लिए संपूर्ण मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की बेटियों ने भारी उत्साह और अनुशासन के साथ हिस्सा लिया। 01 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक सफलतापूर्वक चलने वाली इस विशाल भर्ती रैली का समापन हो गया।
महिला मिलिट्री पुलिस रैली के इस विशेष दिन कुल 204 महिला अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कड़ी शारीरिक परीक्षा और प्रतिस्पर्धा के उपरांत 128 बेटियों ने दौड़ में सफलता हासिल कर (सफलता प्रतिशत 62.75%) अगले चरण में प्रवेश किया।
जिला प्रशासन और सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में 01 अक्टूबर से शुरू हुई यह संपूर्ण अग्निवीर भर्ती रैली अत्यंत पारदर्शी, सुचारू एवं सुरक्षित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सेना भर्ती कार्यालय की महत्त्वपूर्ण अपीलः भारतीय सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है।
भर्ती में किसी भी प्रकार की दलाली या अनुचित साधनों का कोई स्थान नहीं है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बिहार के नालंदा में 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उत्पाद विभाग की टीम झारखंड से लाई…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति टीम की तत्परता से घर से नाराज होकर जा रही दो सगी बहनों को…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में तेज रफ्तार ट्राला और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा शाहपुर-मन्निजोत मार्ग पर हुआ,…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन कवच के तहत प्रशान्त कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।