आदिवासी छात्रों को कहा “यहीं कूट दूंगा” कहने वाले टीआई निलंबित, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान जांच के आदेश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भोपाल के मिसरोद क्षेत्र में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना 13 सितंबर को हुई थी, जिसमें ‘जय जोहार’ बोलने पर छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए।
मामले में मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार को निलंबित कर दिया गया है और पुलिस अधिकारियों ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के स्टूडेंट विंग ने छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था।
घटना से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद आदिवासी संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने कार्रवाई की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि ‘जोहार’ आदिवासी संस्कृति, पहचान, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि सरकार आदिवासियों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है और जांच में अन्य लोग दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मामले का संज्ञान लिया है।
अब विभागीय जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जनपद सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज पुलिस ने शांति भंग के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद* अपर पुलिस अधीक्षक…
पूरी खबर पढ़ें →
शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर जगह-जगह बैठी मां दुर्गा जी की प्रतिमा पंडालो में उमड़ी श्रद्धालुओं…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat October 18, 2026 ऋषिकेश। एम्स में CRE-3 भर्ती में…
पूरी खबर पढ़ें →
सीधी। जिला पंचायत सीधी के विहित प्राधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज…
पूरी खबर पढ़ें →
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में समाज सेवियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति जबलपुर: शहर में आयोजित एक दिवसीय 'पिछड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।