Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahoba

सोशल मीडिया में ट्रैफिक जागरूकता की मिसाल बने यातायात प्रभारी सुनील कुमार का प्रमोशन, सब-इंस्पेक्टर से बने इंस्पेक्टर

14 Oct 2026, 06:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सोशल मीडिया में ट्रैफिक जागरूकता की मिसाल बने यातायात प्रभारी सुनील कुमार का प्रमोशन, सब-इंस्पेक्टर से बने इंस्पेक्टर - MAHOBA, उत्तर प्रदेश

महोबा सोशल मीडिया पर रील बनाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने वाले महोबा के यातायात प्रभारी सुनील कुमार की पदोन्नति हुई है। शासन द्वारा उन्हें सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है।

बताते चलें कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार अपने अनोखे अंदाज के लिए पूरे बुंदेलखंड में चर्चित हैं। वह सख्ती के साथ-साथ प्यार से लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

उनकी जागरूकता वाली रील सोशल मीडिया पर लाखों लोग देखते और शेयर करते हैं, खासकर युवाओं में वह काफी लोकप्रिय हैं। उनकी इस कार्यशैली और सोशल मीडिया पर सक्रियता से महोबा पुलिस की एक सकारात्मक छवि बनी है।

यातायात पुलिस महोबा के जवानों और आम नागरिकों ने उनकी पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें बधाई दी है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुनील कुमार जैसे कर्मठ और जनता से जुड़े अधिकारियों को प्रमोशन मिलना पूरे विभाग के लिए प्रेरणा है
रिपोर्ट – धीरज ठाकुर
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़, महोबा

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!