Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Niwari

CMHO के निरीक्षण में नदारद मिले अस्पताल के कर्मचारी:निवाड़ी के बिहारीपुरा उपस्वास्थ्य केंद्र में मिली अव्यवस्था; सीएचओ समेत 3 को नोटिस

15 Oct 2026, 02:45 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

मोहित दांगी जिला रिपोटर निवाड़ी मध्य प्रदेश-

निवाड़ी जिले के बिहारीपुरा उपस्वास्थ्य केंद्र में अचानक निरीक्षण के दौरान कर्मचारी नदारद मिले। सीएमएचओ डॉ. अनिल झमनानी ने ग्रामीणों की शिकायतों के बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

सीएचओ, एमपीडब्ल्यू और एएनएम को मध्य प्रदेश सिविल सेवा अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन में जवाब मांगा गया है।

ग्रामीणों ने नियमित नहीं आने की शिकायत की

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सीएमएचओ को बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सीएचओ, एमपीडब्ल्यू और एएनएम नियमित रूप से नहीं आते हैं।ग्रामीणों के मुताबिक, कर्मचारी 10 दिन में सिर्फ एक बार आते हैं और कुछ देर रुकने के बाद चले जाते हैं। इससे लोगों को समय पर बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं

सार्थक ऐप के इस्तेमाल का भी मामला

कर्मचारियों पर सार्थक ऐप का इस्तेमाल करने का विरोध करने का आरोप भी लगा है। इस ऐप का उपयोग कर्मचारियों की उपस्थिति और कामकाज की निगरानी के लिए किया जाता है।

एक दिन में मांगा जवाब

सीएमएचओ अनिल झमनानी ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे एक दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

उन्होंने कहा कि जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब कर्मचारियों के जवाब और विभागीय कार्रवाई के बाद ही शिकायतों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत
Siddharthnagar19 Oct

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल

सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः घर से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं दो सगी बहनें, मिशन शक्ति टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंपा
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगरः घर से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं दो सगी बहनें, मिशन शक्ति टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति टीम की तत्परता से घर से नाराज होकर जा रही दो सगी बहनों को…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्राला और बाइक की जोरदार भिड़ंत; बाइक सवार गंभीर घायल
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्राला और बाइक की जोरदार भिड़ंत; बाइक सवार गंभीर घायल

सिद्धार्थनगर में तेज रफ्तार ट्राला और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा शाहपुर-मन्निजोत मार्ग पर हुआ,…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना शोहरतगढ़ पुलिस व एसएसबी द्वारा आपरेशन कवच के तहत थानाक्षेत्र के चौकी खुनुआं पर ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ की गयी गोष्ठी हुई
Siddharthnagar19 Oct

थाना शोहरतगढ़ पुलिस व एसएसबी द्वारा आपरेशन कवच के तहत थानाक्षेत्र के चौकी खुनुआं पर ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ की गयी गोष्ठी हुई

डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन कवच के तहत प्रशान्त कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!