Mahrajganj
करमही-चिउटहा मार्ग पर सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महराजगंज। जनपद के करमही-चिउटहा मार्ग पर ग्राम सभा करमही के सामने 14 अक्टूबर बुधवार शाम 6 बजे पोखरे के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि युवक असमन छपरा, सिसवा बाजार का रहने वाला है। वह बाइक से जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद युवक की बाइक सड़क किनारे पोखरे के पास गड्ढे में जा गिरी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में युवक के चेहरे और जबड़े पर गंभीर चोटें आईं तथा नाक से खून निकलने लगा।
दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से चला गया। घायल युवक सड़क किनारे काफी देर तक पड़ा रहा, जिससे घटनास्थल पर मौजूद लोगों में चिंता बढ़ गई।
स्थानीय लोगों ने परिवारजनों को फोन किया और और घटनास्थल पर आने की जानकारी दी। परिवार के कुछ सदस्यों ने स्थिति को देखते हुए निजी बाइक की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बिहार के नालंदा में 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उत्पाद विभाग की टीम झारखंड से लाई…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति टीम की तत्परता से घर से नाराज होकर जा रही दो सगी बहनों को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।