गया ग्रामीण प्रमंडल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित l

प्रेस विज्ञप्ति
गया ग्रामीण प्रमंडल में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित
गया ग्रामीण प्रमंडल में कार्यपालक विद्युत अभियंता श्री विनोद कुमार की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक विद्युत अभियंता (AEE), कनीय विद्युत अभियंता (JEE) एवं पंजीकृत सोलर वेंडर उपस्थित रहे। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सोलर संयंत्रों की स्थापना में तेजी लाने, लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने तथा उपभोक्ताओं को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई:
1. आवेदन एवं सोलर स्थापना की प्रगति: विगत एक माह में कुल 167 सोलर आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 17 उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सफलतापूर्वक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए तथा संबंधित उपभोक्ताओं के खातों में सब्सिडी की राशि अंतरित की गई।
2. लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन: लंबित आवेदनों में आ रही बाधाओं की पहचान कर उनके तत्काल समाधान का निर्देश दिया गया, ताकि सभी पात्र उपभोक्ताओं को योजना का लाभ समय पर मिल सके।
3. सोलर वेंडरों को निर्देश: पंजीकृत सोलर वेंडरों को उपभोक्ताओं के यहां निर्धारित समय-सीमा के भीतर सोलर सामग्री की आपूर्ति एवं संयंत्र स्थापना का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।
4. नेट मीटरिंग एवं पोर्टल पर अद्यतन: स्थापित सोलर संयंत्रों में नेट मीटर लगाने तथा संबंधित विवरण को पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने का निर्देश दिया गया, ताकि आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
5. योजना का प्रचार-प्रसार: अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र उपभोक्ताओं को आवेदन प्रक्रिया, योजना के लाभ एवं सब्सिडी से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
6. उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान: आवेदन, दस्तावेज सत्यापन, सोलर संयंत्र स्थापना एवं नेट मीटरिंग से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने पर जोर दिया गया।
7. नियमित निगरानी एवं समन्वय: योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं पंजीकृत सोलर वेंडरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक विद्युत अभियंता श्री विनोद कुमार ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा अधिकाधिक पात्र परिवारों को रूफटॉप सोलर सुविधा से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पंजीकृत सोलर वेंडरों को निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें।
रिपोर्टर त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







