कांठ में उपजिलाधिकारी ने दिए निर्देश गोवंश आश्रय स्थलों की समस्याओं का हो निस्तारण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ तहसील में उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू की अध्यक्षता में गोवंश संरक्षण, अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील क्षेत्र के गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं और समस्याओं की समीक्षा की गई।
इस दौरान उपजिलाधिकारी ने गो आश्रय स्थलों की समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गो आश्रय स्थलों पर नियमित साफ-सफाई कराने तथा गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा और पशु आहार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही क्षेत्र में कहीं भी छुट्टा गोवंश की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में रामनगर उर्फ रामपुर स्थित गोशाला के लिए चारागाह की भूमि चिह्नित करने के लिए संबंधित लेखपाल को निर्देशित किया गया। वहीं रायपुर खुर्द गोशाला में गोवंशों की देखभाल के लिए केयरटेकरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश ग्राम सचिव और सहायक विकास अधिकारी को दिए गए।
बैठक में पशु चिकित्सा अधिकारी छजलैट आदित्य गोयल, एडीओ सतीश कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौ सेवा गतिविधि के जिला संयोजक एवं एसपीसीए मुरादाबाद के सदस्य पंडित विकास शर्मा, नगर पंचायत कांठ से अमित कुमार, ग्राम सचिव संजीव कुमार सहित छजलैट विकास खंड के गो आश्रय स्थलों से संबंधित ग्राम सचिव, ग्राम पंचायत प्रशासक लेखपाल मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsअमेठी/उत्तर प्रदेश आज अमेठी के गौरीगंज में सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज उत्तर प्रदेश। दिनांक 17/10/2026 शनिवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे शिक्षक एमएलसी चुनाव के संबंध में बीजेपी के…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रयागराज/ उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद प्रयागराज के कसारी-मसारी में माफिया से मुक्त कराई गई…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री परिवार उत्थान मेले में जिला नगर आयुक्त ने लिया सुविधाओं का जायजा। पुन्हाना, नूंह, 15 अक्टूबर। जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर 22-23 अक्टूबर को होगा अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण :…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा महिला आयोग की सदस्य वैशाली तोमर ने किया महिला जेल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा। नूंह,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।