मुख्यमंत्री परिवार उत्थान मेले में जिला नगर आयुक्त ने लिया सुविधाओं का जायजा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मुख्यमंत्री परिवार उत्थान मेले में जिला नगर आयुक्त ने लिया सुविधाओं का जायजा। पुन्हाना, नूंह, 15 अक्टूबर।
जिला नगर आयुक्त, नूंह शशी वसुंधरा ने वीरवार को नगर पालिका पुन्हाना क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री परिवार उत्थान मेले का दौरा कर वहां लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान करना सुनिश्चित किया जाए।
दौरे के दौरान जिला नगर आयुक्त ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया तथा वहां मौजूद अधिकारियों से योजनाओं के तहत उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने मेले में पहुंचे लाभार्थियों से बातचीत कर योजनाओं के क्रियान्वयन तथा उन्हें मिल रहे लाभों के संबंध में फीडबैक भी लिया। लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल को सराहनीय बताया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मंगलसूत्र छीनने वाले ने किया आत्मसमर्पण। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और हादसों में घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के…
पूरी खबर पढ़ें →
*नौचंदी मेले को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जीआरपी और रेल प्रशासन…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 15 अक्टूबर। पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीक अपनाने वाले किसानों के लिए सरकारी योजनाएं समृद्धि…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। आस्था जब पीढ़ियों की परंपरा बन जाए और विश्वास जब किसी स्थान की पहचान बन जाए, तो…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 15 अक्टूबर। सरकारी योजनाओं का सही लाभ मिले तो रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।