Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bahraich

मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों केप्रति किया जागरूक

15 Oct 2026, 07:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों केप्रति किया जागरूक - BAHRAICH, उत्तर प्रदेश

*मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक*

रूपईडीहा, बहराइच। मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत गुरुवार, 15 अक्टूबर को थाना रूपईडीहा की मिशन शक्ति टीम ने आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, स्वावलंबन और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं से सवाल-जवाब कर उन्हें अपने करियर के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस एवं मिशन शक्ति की ओर से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना तथा साइबर जागरूकता से संबंधित लाइव वीडियो भी दिखाया गया।

मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना भय और संकोच के पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्राओं को हिदायत दी गई कि वे अनजान व्यक्तियों के साथ अपनी निजी जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

इस अवसर पर छात्राओं को आपातकालीन सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें पुलिस आपातकालीन सेवा के लिए 112, महिला पावर लाइन के लिए 1090, महिला हेल्पलाइन के लिए 181, चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 और एंबुलेंस सेवा के लिए 108 शामिल हैं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति सजग बनाना तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करना रहा। मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक रहकर समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने का संदेश दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सड़क हादसों पर लगाम लगाने प्रशासन सख्त, जिले में होगा रोड सेफ्टी ऑडिट* *कलेक्टर डॉ. मीना ने दिए टास्क फोर्स के तत्काल गठन के निर्दे
नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा
Bahraich15 Oct

नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा

*नौचंदी मेले को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जीआरपी और रेल प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान से बागवानी में आई क्रांति, मिनी ट्रैक्टर ने बदली संतरा किसानों की तकदीर* *50 प्रतिशत सरकारी अनुदान से आधुनिक खेत
रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश शारदीय नवजिलारात्रि पर विशेष *500 साल पुराना बाड़ी माता मंदिर: जहां नारियल की चटक से मिलता है मनोकामना पूरी होने का संकेत! *नौकरी, विवा
error: Content is protected !!