Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

पुलिस ने वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गांठने वाले एक फर्जी दरोगा को किया गिरफ्तार

15 Oct 2026, 07:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस ने वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गांठने वाले एक फर्जी दरोगा को किया गिरफ्तार - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

छह महीने से फर्जी दरोगा बनकर कन्नौज में जमा था संजीव, वर्दी का रौब दिखाकर करता था ठगी

2014 बैच का आईकार्ड दिखाते ही खुली पोल, कानपुर में भी पकड़ा जा चुका है आरोपी

कन्नौज /उत्तर प्रदेश
पुलिस ने वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गांठने वाले एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी संजीव कुमार पिछले छह महीने से सरायमीरा के कृष्णा नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहा था। खुद को पुलिसकर्मी बताकर वह लोगों पर धौंस जमाता और ठगी करता था। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को वर्ष 2014 बैच का आईकार्ड दिखाया, लेकिन उस वर्ष दरोगा भर्ती नहीं होने की जानकारी सामने आते ही उसकी पोल खुल गई। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे तिर्वा क्रासिंग चौराहे के पास पुलिस की नजर वर्दी पहने एक युवक पर पड़ी। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह और सरायमीरा चौकी प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने उससे पुलिस भर्ती से संबंधित सवाल पूछे। युवक ने अपना नाम संजीव कुमार बताते हुए खुद को फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के रठौरा गांव का निवासी बताया। उसने दावा किया कि वह वर्ष 2014 बैच में दरोगा के पद पर भर्ती हुआ था और इसके समर्थन में आईकार्ड भी दिखाया।युवक के दावे पर पुलिस को संदेह हुआ। सरायमीरा चौकी प्रभारी विश्वनाथ आर्या के मुताबिक, वर्ष 2014 में दरोगा भर्ती नहीं हुई थी। इसी तथ्य के आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसके दावे संदिग्ध पाए गए। जांच में उसके फर्जी दरोगा होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

**कानपुर में भी जेल जा चुका है आरोपी**

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की पुलिस भी संजीव कुमार को फर्जी दरोगा बनकर लोगों पर रौब गांठने के आरोप में पकड़ चुकी है। उस मामले में वह काफी समय तक जेल में रहा था। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को प्रभावित करना शुरू कर दिया और कन्नौज में रहने लगा। पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और उसके द्वारा की गई ठगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा
Bahraich15 Oct

नौचंदी मेला को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन और जीआरपी मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई ना हो अ सुविधा

*नौचंदी मेले को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जीआरपी और रेल प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने खंड विकास अधिकारी उरुवा को किया सम्मानित
Gorakhpur15 Oct

क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने खंड विकास अधिकारी उरुवा को किया सम्मानित

क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने खंड विकास अधिकारी उरुवा को किया सम्मानित गोरखपुर।विशेष रोजगार सृजन दिवस में…

पूरी खबर पढ़ें →
पूर्व IASदिव्या मित्तल द्वारा जन नीति भारत के नाम से नई राजनीति पार्टी बनाकर मिर्जापुर से चुनाव लड़ने का ऐलान
Mirzapur15 Oct

पूर्व IASदिव्या मित्तल द्वारा जन नीति भारत के नाम से नई राजनीति पार्टी बनाकर मिर्जापुर से चुनाव लड़ने का ऐलान

संदीप श्रीवास्तव मिर्जापुर रिपोर्टर पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा सियासी धमाका, खुद की पार्टी बनाकर चुनावी मैदान…

पूरी खबर पढ़ें →
व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर फर्जी इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग ग्रुप्स के जरिए हो रही धोखाधड़ी से बचाव हेतु एडवाइजरी।
Rewari15 Oct

व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर फर्जी इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग ग्रुप्स के जरिए हो रही धोखाधड़ी से बचाव हेतु एडवाइजरी।

साइबर अपराधियों द्वारा व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स के माध्यम से आमजन को ठगने के बढ़ते मामलों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!