दुर्गा पूजा पर्व को लेकर सिकरीगंज थाने में डीजे संचालकों की बैठक,
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दुर्गा पूजा पर्व को लेकर सिकरीगंज थाने में डीजे संचालकों की बैठक, मानकों के पालन के दिए निर्देश
सिकरीगंज, गोरखपुर। दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को थाना सिकरीगंज परिसर में क्षेत्र के समस्त डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी आशीष कुमार दुबे ने की। इस दौरान उच्चाधिकारियों के आदेशों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी डीजे संचालकों को अवगत कराया गया।
बैठक में थाना प्रभारी आशीष कुमार दुबे ने डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुसार ही डीजे बजाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान ध्वनि मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।
किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की गई। बैठक में बड़ी संख्या में डीजे संचालक उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन ने सभी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही डीजे का संचालन करें, ताकि त्योहार को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कालपी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादा कालपी (जालौन)।…
पूरी खबर पढ़ें →
कतरास मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत बुदौरा से आशाकोठी खटाल जाने वाले मार्ग पर स्थित एक बंद पड़ी खदान…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 18 नवंबर 2026 झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा माननीय विधायक सिंदरी ने बलियापुर प्रखंड…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव: 18 नवंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम, सरैया वाटिका, थाना गंगाघाट में आयोजित यूथ…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर 'पूजा ज्वेलर्स' में चोरी, डेढ़ से दो किलो चांदी पार;…
पूरी खबर पढ़ें →
बहराइच। जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के पारा गांव में करीब एक साल पहले हुई विवेक की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।