Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sawai Madhopur

सवाई माधोपुर में गरवा नृत्य

15 Oct 2026, 06:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सवाई माधोपुर में गरवा नृत्य - SAWAI MADHOPUR, राजस्थान

प्रेस नोट
*प्रथम गरबा डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन, पारंपरिक वेशभूषा में जमकर थिरके महिला-पुरुष एवं बच्चे*
*मां भवानी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, पांच लक्की विजेताओं को किया प्रोत्साहित*
सवाई माधोपुर। मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप सवाई माधोपुर के तत्वावधान में नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर बसंत इवेंट गार्डन गर्ग हास्पिटल के पास शहर रोड़ में प्रथम गरबा डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती माया गोयल, उपसभापति नगर परिषद्, राजेश गोयल, पूर्व सभापति श्रीमती गीता सैनी, अक्षय सिंघल पार्षद शहर, मनीष जैन पार्षद, समाजसेवी रामपाल बालोत, पूर्व सभापति श्यामसुंदर सिंघल, श्रीमती सुनीता सिंघल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कपिल जैन तथा श्रीराम भोजनालय के विष्णु साहू, मुकेश शर्मा, सुरजीत कुमार वर्मा, सी.पी सैनी तहसीलदार, अमरसिंह मीणा, JSW सीमेंट, द्रोणागोड सीमेंट, श्री बालाजी ट्रेडस, गणपति फर्नीचर गणेश नामा, ने मां भवानी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रामबाबू कुमावत ने बताया कि सभी गणमान्य अतिथियों का दूपट्टा उडाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में दिल्ली से पधारी एंकर सुमन ने शानदार मंच संचालन किया। गरबा-डांडिया के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पारंपरिक लोकनृत्य की सुंदर झलक देखने को मिली।

महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने विभिन्न पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषाओं में उत्साहपूर्वक गुजराती एवं राजस्थानी गानो पर डांडिया खनकाकर नृत्य किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

साथ की बच्चो ने वहां लगी फूड स्टाल पर चटपटे व्यंजनो का भरपूर आनंद लिया। उपसभापति माया गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ यह ग्रुप की लोगो को राजस्थान की संस्कृति और धर्म के प्रति जोडने के लिए जो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा वह बहुत सुंदर है।

पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए जो मुहिम इनके द्वारा नि: स्वार्थ भाव से चलाई जाती हैं उसके हम सभी को भी भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और आदित्य व आकाश बाउंसरों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।

और पास चेक कर पाण्डाल में एंट्री दी गई। ताकी किसी प्रकार से बिना पास के अंदर प्रवेश नही करे।

आयोजन के दौरान पांच लक्की विजेताओं बेस्ट डांस, गरबा क्वीन, बेस्ट ड्रैस, बेस्ट कपल और लक्की ड्रॉ का चयन कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। अंत में मां भवानी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

प्रथम गरबा डांडिया महोत्सव ने नवरात्रि के उल्लास के साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। इस अवसर पर सचिव राजेश सैनी, संरक्षक रोहित गुप्ता पत्रकार, रूपेन्द्र सिंह सोलंकी, राजमल करमोदा, कन्हैयालाल सैनी, शंकरलाल सैनी, पूर्व अध्यक्ष हनुमान सिंह नरूका, धीरज मित्तल, सलाहकार दीपनारायण शर्मा, धीरज मित्तल, कल्पना मित्तल, सीमा, रविशंकर सैनी, पंकज जैन, मेघराज खंगार, गोविन्द सैनी, श्रवण सिंह गवारिया, आर्टिस्ट विनोद कुमावत, पवन कुमावत दोराया, प्रहलाद माली सहित ग्रुप के कई पर्यावरण प्रेमी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

लोकेशन सवाई माधोपुर
न्यूज रिपोर्टर मुकेश कुमार जैन

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सुरदहा कला में नल-जल योजना का लोकार्पण, 850 घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
Satna15 Oct

सुरदहा कला में नल-जल योजना का लोकार्पण, 850 घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

सतना/नागौद। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरदहा कला में निर्मित नल-जल योजना का लोकार्पण समारोह आयोजित…

पूरी खबर पढ़ें →
गया ग्रामीण प्रमंडल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित l
Gaya15 Oct

गया ग्रामीण प्रमंडल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित l

प्रेस विज्ञप्ति गया ग्रामीण प्रमंडल में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित गया ग्रामीण…

पूरी खबर पढ़ें →
आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l
Gaya15 Oct

आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l

आज दिनांक 15.10.2026 को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई।…

पूरी खबर पढ़ें →
#बयाना उप जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1000 के पार, मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप
Bharatpur15 Oct

#बयाना उप जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1000 के पार, मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप

#बयाना उप जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1000 के पार, मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्वालियर नगर निगम की प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित दलाली और रिश्वतखोरी का मामला उजागर? स्टिंग ऑपरेशन में राशि मांगने का दावा, निष्पक्ष जांच की मांग
Gwalior15 Oct

ग्वालियर नगर निगम की प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित दलाली और रिश्वतखोरी का मामला उजागर? स्टिंग ऑपरेशन में राशि मांगने का दावा, निष्पक्ष जांच की मांग

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सागरताल क्षेत्र में स्थित फ्लैटों के आवंटन को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!