क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने खंड विकास अधिकारी उरुवा को किया सम्मानित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने खंड विकास अधिकारी उरुवा को किया सम्मानित
गोरखपुर।विशेष रोजगार सृजन दिवस में विकासखंड उरुवा को प्रदेश में पांचवा और जनपद गोरखपुर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। विकासखंड उरुवा की इस उपलब्धि के लिए क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के प्रमुख संरक्षक बृजनाथ तिवारी एवं मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा ने खंड विकास अधिकारी उरुवा सत्य प्रकाश सिंह को सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रमुख संरक्षक बृजनाथ तिवारी ने कहा कि खंड विकास अधिकारी उरुवा सत्य प्रकाश सिंह ने जिस लगन और ईमानदारी से सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है, वह काबिले तारीफ है। विकासखंड उरुवा का विशेष रोजगार सृजन दिवस में प्रदेश में पांचवा और जिले में प्रथम स्थान आना गर्व की बात है। हम ऐसे अधिकारी को सम्मानित कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जबकि मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि सत्य प्रकाश सिंह जी का कार्य न केवल प्रशासनिक दृष्टि से उत्कृष्ट है, बल्कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक मील का पत्थर है। उनके कार्यों से आम जनमानस में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ऐसे कर्मठ अधिकारियों को हमेशा प्रोत्साहित करता रहेगा।
सम्मान पाकर खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान विकासखंड उरुवा की टीम के मेहनत का परिणाम है। खंड विकास अधिकारी को सम्मानित करने के दौरान क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन के पद्माकर मिश्रा एवं नौशाद खान भी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

छह महीने से फर्जी दरोगा बनकर कन्नौज में जमा था संजीव, वर्दी का रौब दिखाकर करता था ठगी…
पूरी खबर पढ़ें →
*मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक* रूपईडीहा, बहराइच।…
पूरी खबर पढ़ें →
मंगलसूत्र छीनने वाले ने किया आत्मसमर्पण। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और हादसों में घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के…
पूरी खबर पढ़ें →
*नौचंदी मेले को लेकर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जीआरपी और रेल प्रशासन…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 15 अक्टूबर। पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीक अपनाने वाले किसानों के लिए सरकारी योजनाएं समृद्धि…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।