Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

दिल्ली में लिए गए हिरासत के विरोध में द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग

16 Oct 2026, 06:54 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दिल्ली में लिए गए हिरासत के विरोध में द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन, कटनी (म.प्र.) के तत्वावधान में आज कलेक्ट्रेट परिसर कटनी में एक ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार के नाम जिलाधिकारी महोदय, कटनी के माध्यम से तथा पुलिस अधीक्षक महोदय, कटनी को सौंपा गया। ज्ञापन तहसीलदार रामटेक को सौंपा गया, जो एएसपी कमल मौर्य के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा।

ज्ञापन में कहा गया है कि दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में चल रहे नागरिक प्रदर्शन के कवरेज के दौरान कई पत्रकारों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया, उनके कैमरे व अन्य पत्रकारिता उपकरण जब्त किए गए तथा पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। यह घटना प्रेस की स्वतंत्रता, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के अंतर्गत प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा आघात है।

*ज्ञापन में निम्नलिखित 5 माँगें प्रस्तुत की गई हैं:*

1. हिरासत में लिए गए समस्त पत्रकारों को तत्काल एवं बिना शर्त रिहा किया जाए तथा उनके जब्त किए गए कैमरे, उपकरण एवं सामग्री तुरंत वापस लौटाए जाएं।
2. उक्त घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए तथा दोषी पुलिस अधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई की जाए।
3. पत्रकार सुरक्षा कानून को केंद्र सरकार द्वारा शीघ्रातिशीघ्र लागू किया जाए, जिससे कवरेज के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, गरिमा एवं स्वतंत्रता सुनिश्चित हो सके।
4. प्रदर्शन, धरना एवं अन्य सार्वजनिक घटनाओं के कवरेज हेतु पत्रकारों के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल जारी किया जाए, जिसमें वैध प्रेस पहचान-पत्र को मान्यता दी जाए तथा पत्रकारों को कार्य करने से न रोका जाए।
5. भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सभी पुलिस कर्मियों को प्रेस स्वतंत्रता, मीडिया अधिकारों एवं पत्रकारिता आचार-संहिता पर संवेदनशीलता प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाए।

ज्ञापन में आशा व्यक्त की गई है कि प्रशासन इस विषय में त्वरित संज्ञान लेकर सकारात्मक कदम उठाएगा, जिससे लोकतंत्र में स्वतंत्र, निर्भीक एवं सुरक्षित पत्रकारिता सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर मार्गदर्शक मंडल के सदस्य *सत्यदेव चतुर्वेदी (बब्बा जी), हरिशंकर पराशर और रवि गुप्ता जी* का विशेष रूप से संरक्षण रहा।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष *महेंद्र गुड्डू सोनी* के नेतृत्व में वरिष्ठ पत्रकार *बालकृष्ण (बल्लू यादव), मनोज परिहार, नीरज पांडे, वेद प्रकाश दुबे, शैलेन्द्र तिवारी, अमित नायक (रंगीला), नरेश बजाज, अभिमन्यु विश्वकर्मा, संदीप शर्मा, सुजीत सिंह सोलंकी, विनयराज, सुरेन्द्र शर्मा, हीरा विश्वकर्मा, ज्योति तिवारी, सायरा बानो, हेमंत सिंह, डी.डी. यादव, आशीष चौधरी, सुमित मलिक, राजेश तिवारी, निखिल साहू, विकास साहू, विकास श्रीवास्तव, संदीप स्वर्णकार, सौरभ श्रीवास्तव, प्रियंका, श्याम, ऋषभ, आरती शुक्ला, अरुण निगम* सहित अनेक पत्रकारों की उपस्थिति रही।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur16 Oct

धर्मचक्र प्रवर्तन दिन के लिए- अजनी रेलवे-स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का अस्थाई रूप से ठहराव रहेगा

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार धर्मचक्र प्रवर्तन दिन पर नागपुर पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य…

पूरी खबर पढ़ें →
मातृशक्ति के शक्ति के सम्मान और जन कल्याण के संकल्प के साथ लालबहादुर शास्त्री वार्ड में लगभग 35,लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ,, महापौर श्रीमती सूरीने मातृशक्ति तो का किया पुष्प ह
सरकारी योजनाओं को ‘दलाली’ का दीमक: ग्रामीण बैंक की भारत भारी शाखा में महिलाओं का उत्पीड़न
Siddharthnagar16 Oct

सरकारी योजनाओं को ‘दलाली’ का दीमक: ग्रामीण बैंक की भारत भारी शाखा में महिलाओं का उत्पीड़न

आजीविका के सपनों पर ‘ग्रामीण बैंक’ का ताला: खाता खोलने और भुगतान के नाम पर एनआरएलएम समूह की…

पूरी खबर पढ़ें →
शादी के एक हफ्ते बाद बहु से ससुर ने की दरिंदगी की हदें पार, मुंह और हाथ कपड़े से बांधे और फिर….अब कोर्ट ने 8 साल बाद सुनाई ये सजा
मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, निःशुल्क कोचिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
Kheri16 Oct

मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, निःशुल्क कोचिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)। शासन के निर्देशों के क्रम में थाना मैगलगंज की मिशन शक्ति टीम ने 15 अक्टूबर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!