छात्र क्लब ग्रुप और विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच चलाएंगे स्वच्छता अभियान, पूजा पंडालों की सुरक्षा में भी करेंगे सहयोग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रांची। छात्र क्लब ग्रुप एवं विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच की ओर से दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग देने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में 15 अक्टूबर को इन्द्रपुरी रोड स्थित डार्लिंग हाइट, अपना मार्ट के ऊपर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांस ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्लब एवं मंच के सभी स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों के पूजा पंडालों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए अभियान चलाएंगे। साथ ही, पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सहयोग करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अभियान के सफल संचालन के लिए कुमारी शीला, कुमारी पूनम एवं सुभाष कुमार को कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विशाल राणा को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित छात्र क्लब मानव कल्याण मंच के वरिष्ठ संरक्षक ललित कुमार चौधरी, अवकाश प्राप्त मुख्य अभियंता अखौरी सुधीर कुमार तथा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने डिजिटल वर्क, फ्लेक्स एवं विजिटिंग कार्ड डिजाइनिंग तथा कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशाल राणा को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। अतिथियों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में क्लब के वरिष्ठ संरक्षक राजेश केडिया ने सामाजिक कार्यक्रमों में भरपूर सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
— शिव किशोर शर्मा
राष्ट्रीय अध्यक्ष
छात्र क्लब ग्रुप
संपर्क: 6207862869
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मयेम: मयेम के विधायक प्रेमेंद्र विष्णु शेट ने नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री रामपुरुष प्रस्थान, मयेम में…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर विनोद साहू मंसिल माता महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु, भक्ति रस में डूबे…
पूरी खबर पढ़ें →
राशन एटीएम से पैसे की तरह गेहूं और चावल निकलेगा। केंद्र सरकार की योजना के तहत जिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि नवरात्र का…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 15 अक्टूबर 2026 आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागोरिया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर छात्र क्लब ग्रुप ने मनाया हर्षोत्सव, बांटी मिठाइयां रांची…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।