Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च

16 Oct 2026, 12:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिद्धार्थनगर में दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

डुमरियागंज में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर जिले में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने गुरुवार को डुमरियागंज कस्बे में पुलिस बल और पीएसी के साथ फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त की।

इस दौरान अधिकारियों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही अराजक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज विवेकानंद मिश्र, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा, थाना प्रभारी डुमरियागंज सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टिकट की दावेदारी को लेकर सपा में घमासान: कन्नौज लोकसभा की रसूलाबाद सीट पर प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़े समर्थक, जनता ने उठाए सवाल
Kanpur Dehat16 Oct

टिकट की दावेदारी को लेकर सपा में घमासान: कन्नौज लोकसभा की रसूलाबाद सीट पर प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़े समर्थक, जनता ने उठाए सवाल

कानपुर देहात (रसूलाबाद)। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर…

पूरी खबर पढ़ें →
मंसिल माता महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु, भक्ति रस में डूबे भक्त
Jhansi16 Oct

मंसिल माता महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु, भक्ति रस में डूबे भक्त

रिपोर्टर विनोद साहू मंसिल माता महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु, भक्ति रस में डूबे…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, निःशुल्क कोचिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
Kheri16 Oct

मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, निःशुल्क कोचिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)। शासन के निर्देशों के क्रम में थाना मैगलगंज की मिशन शक्ति टीम ने 15 अक्टूबर…

पूरी खबर पढ़ें →
हेरा पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को बताए साइबर सुरक्षा के उपाय
Azamgarh16 Oct

हेरा पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को बताए साइबर सुरक्षा के उपाय

हेरा पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को बताए साइबर सुरक्षा के उपाय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!