आगर-मालवा। नलखेड़ा क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत में बने कच्चे कुएं में 17 वर्षीय युवती का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, युवती सुबह से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान परिजनों के खेत में बने कच्चे कुएं में उसका शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर नलखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।