खानपुर-सांगोद मार्ग पर दो जगह जानलेवा गड्ढे, रात में हादसों का खतरा; जिम्मेदार बेखबर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सूमर। चुनावी सरगर्मियों और बड़े-बड़े वादों के बीच सूमर क्षेत्र की प्रमुख सड़क की बदहाली राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
खानपुर-सांगोद मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप और शनि महाराज मंदिर के समीप सड़क पर बने गहरे गड्ढे और उखड़ा हुआ डामर हादसों को न्योता दे रहे हैं।रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण ये गड्ढे वाहन चालकों को समय रहते दिखाई नहीं देते। ऐसे में अचानक ब्रेक लगाने से वैन, कार और दुपहिया वाहनों का संतुलन बिगड़ने तथा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
वहीं, गड्ढों में बिखरी गिट्टी से वाहनों के टायर और सस्पेंशन को भी नुकसान पहुंच रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावी माहौल में नेता वोट मांगने के लिए गांवों और कस्बों में पहुंच रहे हैं, लेकिन सड़क की इस गंभीर समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। बदहाल सड़क के कारण वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विशेषकर रात के समय इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे से पहले खानपुर-सांगोद मार्ग पर पेट्रोल पंप और शनि महाराज मंदिर के समीप बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत करवाई जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ.... ਵੰਡੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ..... ਫਰੀਦਕੋਟ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਅਨੁਸ਼ਾਸਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਕਨਵੀਨਰ…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: बरसाना देहात और नगर पंचायत के बीच कानूनी विवाद, विकास की राह में जनता क्यों…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News16अकटुबंर। पाली राजेन्द्र नगर (श्रीराधाकृष्ण म़ंदिर के पास)वार्ड नंबर 52 -53के बीच,श्रीशंकरजी सैन के मकान के बाहर, मैदान…
पूरी खबर पढ़ें →
तराना फंटा/आगर-मालवा। उज्जैन-आगर मार्ग पर शुक्रवार शाम रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने दो लोगों की जान ले ली।…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने ईवीएम पर सवाल खड़े कर…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने खुरई स्थित सिविल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।