Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: जिला अस्पताल बैढ़न से स्कूटी चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार वाहन बरामद।

17 Oct 2026, 07:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: जिला अस्पताल बैढ़न से स्कूटी चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार वाहन बरामद। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: जिला अस्पताल बैढ़न से स्कूटी चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार वाहन बरामद।

अस्पताल परिसर में खड़ी स्कूटी लेकर हुआ था फरार बैढ़न पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब्त किया वाहन

सिंगरौली: जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित जिला अस्पताल परिसर से स्कूटी चोरी के मामले में बैढ़न पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 30 हजार रुपये कीमत की स्कूटी जब्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में बैढ़न थाना प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक फरियादी नसीर मोहम्मद, निवासी नवजीवन बिहार सेक्टर-4, थाना विंध्यनगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह जिला अस्पताल बैढ़न में वार्ड बॉय के रूप में कार्य करता है। 31 जुलाई 2026 को उसने अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 66 एसए 4037 अस्पताल परिसर में खड़ी की थी और ड्यूटी समाप्त होने के बाद वापस लौटा तो स्कूटी गायब मिली। काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का पता नहीं चलने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में बैढ़न थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 1011/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान 14 अक्टूबर को पुलिस ने संदेही रामअवध शाह, पिता बबुन्दर शाह, उम्र 33 वर्ष, निवासी रमपुरवा दादर, थाना बरगवां, जिला सिंगरौली को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने जिला अस्पताल बैढ़न परिसर से स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद उसके कब्जे से चोरी गई स्कूटी बरामद कर जब्त कर ली गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!