Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता में परिषद के दूसरे दिवस की बैठक आयोजित।

17 Oct 2026, 07:58 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता में परिषद के दूसरे दिवस की बैठक आयोजित। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता में परिषद के दूसरे दिवस की बैठक आयोजित।

दो साल से जर्जर हालत में बंद गनियारी शॉपिंग प्लाजा को गिराकर बनेगा नवीन प्लाजा, परिषद ने सर्वसम्मति से दी मंजूरी

जुड़वा तालाब पार्क का नाम होगा ‘महाराणा प्रताप सरोवर’

सिंगरौली:  नगर पालिक निगम सिंगरौली की परिषद के दूसरे दिवस की बैठक नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का प्रारंभ राष्ट्रगान के गायन के साथ हुआ। बैठक में सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामनिवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि श्री संतोष वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान, मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य श्री खुर्शीद आलम, श्रीमती शिवकुमारी कुशवाहा, श्रीमती रुकमुन प्रजापति, श्रीमती श्यामा वर्मा, श्रीमती बबली शाह एवं श्रीमती अंजना शाह उपस्थित रहीं।

  परिषद की बैठक में शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं नगरीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में दो साल से जर्जर हालत में बंद पड़े गनियारी शॉपिंग प्लाजा को गिराकर नवीन प्लाजा का निर्माण कराए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इसके साथ ही जुड़वा तालाब पार्क का नामकरण ‘महाराणा प्रताप सरोवर’ किए जाने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई। गनियारी शॉपिंग प्लाजा लंबे समय से जर्जर हालत में होने के कारण बंद पड़ा है। नागरिकों की सुविधा तथा क्षेत्र के बेहतर विकास को ध्यान में रखते हुए परिषद ने पुराने प्लाजा को गिराकर उसके स्थान पर नवीन प्लाजा के निर्माण का निर्णय लिया।

नवीन प्लाजा के निर्माण से क्षेत्र में बेहतर व्यावसायिक सुविधाएं विकसित होने तथा नगरीय क्षेत्र की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। वहीं, जुड़वा तालाब पार्क का नाम ‘महाराणा प्रताप सरोवर’ किए जाने के निर्णय से पार्क को नई पहचान मिलेगी और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की स्मृति को संजोने की दिशा में पहल की गई है।परिषद की बैठक में सामुदायिक भवन कचनी का संचालन समिति को सौंपे जाने संबंधी प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। वहीं, हर्रई आवासीय योजना में स्थित रिक्त भूखंडों सहित नगरीय क्षेत्र में खाली पड़े भूखंडों की विस्तृत जानकारी अगली परिषद की बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सीएनडी वेस्ट के संबंध में समिति गठित कर विस्तृत जांच कराने तथा जांच के उपरांत अगली परिषद की बैठक में विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य शहर का समग्र विकास करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। गनियारी शॉपिंग प्लाजा के नवीन निर्माण से क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जुड़वा तालाब पार्क का नाम महाराणा प्रताप सरोवर किए जाने से शहर की पहचान को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सभी पार्षदों एवं अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आग्रह किया। बैठक के अंत में नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय ने परिषद की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने की घोषणा की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती सीमा जायसवाल, श्री भारतेंद्र पाण्डेय, श्री विजय कुमार साहू, श्री रविंद्र सिंह, श्री प्रेमसागर मिश्रा, श्रीमती देवमती, श्री बाबूनंदन बंसल, श्री अनिल कुमार वैश्य, श्रीमती अनुष्का यादव, श्री गौरी अर्जुनदास गुप्ता, श्रीमती उर्मिला सिंह, श्री अखिलेश सिंह, श्री आशीष बैस, श्री कमलेश वर्मा एवं श्री संजय कुमार सिंह सहित नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर श्री आर.पी. बैस, कार्यपालन यंत्री श्री अरविंद मडराई तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!