त्योहारों को लेकर श्यामपुर पुलिस अलर्ट, क्षेत्र में की पैदल गश्त।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों का लिया जायजा, आमजन व व्यापारियों को किया जागरूक।
फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्यामपुर थाना पुलिस सतर्क हो गई है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल फोन, पर्स और अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखने की अपील की, ताकि लोग चोरी और अन्य घटनाओं से बच सकें।
इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग भी की। वहीं, असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार प्रभावी गश्त और निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
श्यामपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News**नगर निगम पाली ने आमजन से अतिक्रमण हटाने की अपील की** पाली, 16 अक्टूबर। नगर निगम पाली द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आगरा में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप घटना थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली की है। आगरा में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…
पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के सेक्टर 12 के पास मेन रोड पर दो बाइको मे जबरदस्त टककर हुई जिसमे दोनो बाइक…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।