फूलपुर की रामलीला में सीता हरण का मार्मिक मंचन, भावुक हुए दर्शक; गूंज उठी माता सीता को बचाने की पुकार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


📰 फूलपुर की रामलीला में सीता हरण का मार्मिक मंचन, भावुक हुए दर्शक; गूंज उठी माता सीता को बचाने की पुकार
रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया
पद – जिला पत्रकार
जिला – आजमगढ़, प्रदेश – उत्तर प्रदेश।
फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर की रामलीला में भगवान श्रीराम की लीला के मंचन के दौरान सीता हरण का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से ऐसा भावुक दृश्य प्रस्तुत किया कि रामलीला देख रहे दर्शक भावविभोर हो उठे। मंच पर रावण द्वारा माता सीता के हरण का दृश्य देखकर कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
रामलीला के मंचन में दिखाया गया कि लंकापति रावण साधु का वेश धारण कर माता सीता की कुटिया के पास पहुंचता है और उनसे भिक्षा मांगता है। माता सीता जैसे ही भिक्षा देने के लिए लक्ष्मण रेखा पार करती हैं, रावण अपने वास्तविक रूप में आ जाता है और उनका हरण कर लेता है।
इस दौरान रावण अपने पराक्रम और विद्वता का बखान करते हुए कहता है कि उसके समान योद्धा और पंडित इस संसार में कोई दूसरा नहीं है। वह भगवान शंकर की आराधना में अपने शीश अर्पित करने का उल्लेख करते हुए अहंकार भरी हंसी हंसता है। इसके बाद वह पुष्पक विमान से माता सीता को लेकर लंका की ओर प्रस्थान कर जाता है।
मंच पर सीता हरण का दृश्य इतना मार्मिक था कि रामलीला देख रहे दर्शक भावुक हो गए। माता सीता को रावण द्वारा ले जाते देख दर्शकों के मन से एक ही पुकार निकलने लगी— “हे भगवान! माता सीता को बचा लो!”
इस भावनात्मक मंचन ने रामलीला परिसर में मौजूद लोगों को रामायण के उस प्रसंग से जोड़ दिया, जिसमें रावण के अहंकार और अधर्म के विरुद्ध भगवान श्रीराम के संघर्ष की कथा आगे बढ़ती है। कलाकारों के अभिनय और संवादों ने दर्शकों के बीच धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बना दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News**नगर निगम पाली ने आमजन से अतिक्रमण हटाने की अपील की** पाली, 16 अक्टूबर। नगर निगम पाली द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आगरा में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप घटना थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली की है। आगरा में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…
पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के सेक्टर 12 के पास मेन रोड पर दो बाइको मे जबरदस्त टककर हुई जिसमे दोनो बाइक…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।