Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gonda

गोंडा में IGRS शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही। डीएम प्रियंका निरंजन ने बीएसए को नोटिस, सचिव को निलंबित करने के दिए निर्देश

17 Oct 2026, 08:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गोंडा में IGRS शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही। डीएम प्रियंका निरंजन ने बीएसए को नोटिस, सचिव को निलंबित करने के दिए निर्देश - GONDA, उत्तर प्रदेश

संवाददाता प्रभाकर वर्मा
गोंडा / आज गोंडा में डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई।

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और गलत आख्या प्रस्तुत करने के मामले सामने आने पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बीएसए को शोकॉज नोटिस, एडीओ पंचायत का वेतन रोका आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह को शोकॉज नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

वहीं, पोर्टल पर गलत आख्या प्रस्तुत करने के मामले में वजीरगंज के एडीओ पंचायत सतीश चन्द्र तिवारी का वेतन रोकने, विभागीय जांच कराने और उन्हें जिला मुख्यालय से संबद्ध करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत तेलियानी कानूनगो के सचिव देवेन्द्र पाण्डेय पर झूठी आख्या लगाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा डीपीआरओ, डीपीओ (कार्यक्रम) और सीडीपीओ पण्डरीकृपाल व मनकापुर का एक-एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!