Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

शिक्षकों की छुट्टियां रद्द JTET 2026 को लेकर शिक्षकों की छुट्टी हुई रद्द, छुट्टियां और लंबे अवकाश नहीं मिलेगी, 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा 40 हज़ार शिक्षक भी होंगे शामिल

17 Oct 2026, 10:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शिक्षकों की छुट्टियां रद्द JTET 2026 को लेकर शिक्षकों की छुट्टी हुई रद्द, छुट्टियां और लंबे अवकाश नहीं मिलेगी, 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा 40 हज़ार शिक्षक भी होंगे शामिल - धनबाद, झारखंड

रांची। शिक्षकों की छुट्टियों को रद्द करने का आदेश दिया गया है। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को लेकर राज्यभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) एक नवंबर को राज्य के 986 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

परीक्षा कार्य में लगाए जाने वाले शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की आकस्मिक छुट्टियां और लंबे अवकाश रद्द करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए सभी जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक कार्यालय आदेश जारी करने को कहा गया है।

986 केंद्रों पर परीक्षा, 40 हजार सेवाकालीन शिक्षक भी देंगे एग्जाम

इस संबंध में जैक की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, JTET-2026 की परीक्षा एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए पूरे झारखंड में 986 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में करीब 35 हजार से 40 हजार सेवाकालीन सरकारी शिक्षकों के शामिल होने की संभावना है।

बड़ी संख्या में सरकारी शिक्षकों के खुद अभ्यर्थी होने के कारण परीक्षा केंद्रों पर वीक्षकों की उपलब्धता प्रशासन के लिए चुनौती बन सकती है। इसी को देखते हुए सरकारी स्कूलों के अलावा निजी विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी वीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त करने की तैयारी है।

31 अक्टूबर और 1 नवंबर की छुट्टियां रद्द

परीक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए, इसके लिए परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की आकस्मिक छुट्टियां तथा लंबे अवकाश रद्द करने का निर्देश दिया गया है।

जिला स्तर पर उपायुक्तों को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी करने को कहा गया है। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना और परीक्षा का संचालन निर्धारित समय पर कराना है।

जैक सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिए निर्देश

जैक सचिव सच्चिदानंद दिव्येंदु तिग्गा ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आठ बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा के लिए उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

केंद्रों पर परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी तय करने के लिए केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी निर्धारित की गई है। सरकारी और निजी विद्यालयों में केंद्राधीक्षकों की प्रतिनियुक्ति उपायुक्त के अनुमोदन के बाद अपर समाहर्त्ता और जिला शिक्षा पदाधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से की जाएगी।

प्रश्नपत्र लीक और अफवाहों पर नजर रखेगा साइबर सेल

JTET-2026 में किसी भी तरह की धांधली, प्रश्नपत्र लीक या भ्रामक सूचना फैलाने की कोशिश रोकने के लिए जिला स्तर पर साइबर सेल के गठन और उसके संचालन की व्यवस्था की जाएगी।

यह सेल सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखेगा

परीक्षा से संबंधित अफवाहों और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का जोर परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने पर है।

✈️धनबाद में 109 केंद्रों पर परीक्षा, 39 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
धनबाद जिले में JTET-2026 के लिए 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां करीब 39 हजार अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की जानकारी दी गई है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने के कारण जिले में परीक्षा प्रबंधन, वीक्षकों की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

✈️नौ साल बाद हो रही JTET परीक्षा
झारखंड में करीब नौ साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित होने जा रही है। ऐसे में परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के बीच खासा इंतजार है। राज्यभर में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए जैक और जिला प्रशासन परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं।

✈️कुल मिलाकर, 1 नवंबर को होने वाली JTET-2026 परीक्षा के लिए शिक्षकों की छुट्टियां रद्द करने, अतिरिक्त वीक्षकों की व्यवस्था करने और साइबर निगरानी मजबूत करने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। अब परीक्षा का शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन प्रशासन के लिए अहम चुनौती रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत
Siddharthnagar19 Oct

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल

सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः घर से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं दो सगी बहनें, मिशन शक्ति टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंपा
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगरः घर से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं दो सगी बहनें, मिशन शक्ति टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति टीम की तत्परता से घर से नाराज होकर जा रही दो सगी बहनों को…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्राला और बाइक की जोरदार भिड़ंत; बाइक सवार गंभीर घायल
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्राला और बाइक की जोरदार भिड़ंत; बाइक सवार गंभीर घायल

सिद्धार्थनगर में तेज रफ्तार ट्राला और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा शाहपुर-मन्निजोत मार्ग पर हुआ,…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना शोहरतगढ़ पुलिस व एसएसबी द्वारा आपरेशन कवच के तहत थानाक्षेत्र के चौकी खुनुआं पर ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ की गयी गोष्ठी हुई
Siddharthnagar19 Oct

थाना शोहरतगढ़ पुलिस व एसएसबी द्वारा आपरेशन कवच के तहत थानाक्षेत्र के चौकी खुनुआं पर ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ की गयी गोष्ठी हुई

डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन कवच के तहत प्रशान्त कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!