Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Shahdol

25 अक्टूबर को शहडोल में होंगे मोहन यादव, कलेक्टर बोले कोई अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़े।

18 Oct 2026, 04:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
25 अक्टूबर को शहडोल में होंगे मोहन यादव, कलेक्टर बोले कोई अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़े। - शहडोल, मध्य प्रदेश

25 अक्टूबर को शहडोल में होंगे मोहन यादव, कलेक्टर बोले कोई अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़े।

शहडोल के बाणगंगा मैदान में होगा मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम, हेलीपैड से लेकर पहुंच मार्ग तक मरम्मत शुरू, कलेक्टर ने दिखाई सख्ती.

25 अक्टूबर को शहडोल में होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

शहडोल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित शहडोल दौरे को ध्यान में रखते हुए शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने जिले के अलग अलग विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में दायित्व सौंपे हैं. कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करनी है. ऐसे में कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के जिला मुख्यालय से बाहर न जाएं.

शहडोल में यहां होगा सीएम का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित बाणगंगा मैदान में किया जाएगा. कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने संबंधित अधिकारियों को बाणगंगा मैदान का समतलीकरण कराने, प्रदर्शनी की व्यवस्था करने, हितग्राहियों को हितलाभ वितरण की तैयारियां करने और लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए प्रस्तावित कार्यों की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए है।

25 अक्टूबर को शहडोल में होंगे मोहन, कलेक्टर ने ली बैठक
हेलीपैड और पहुंच मार्ग की होगी मरम्मत
मुख्यमंत्री मोहन यादव के संभावित शहडोल दौरे को ध्यान में रखते हुए शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने कहा है कि हेलीपैड और हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्गों की मरम्मत कराएं, संबंधित अधिकारियों को इसके निर्देश भी जारी कर दिए हैं. कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कहा, '' कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जाएं, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो.''

बिना अनुमति अधिकारी न छोड़े मुख्यालय
शहडोल कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 25 अक्टूबर तक कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़े. उन्होंने अलग-अलग विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समयपूर्व तैयारी सुनिश्चित करने और निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं. इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति, शहडोल साउथ डीएफओ श्रद्धा पेंद्रे, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, एसडीएम अमृता गर्ग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दुर्गा वाहिनी की शक्ति यात्रा में नारी शक्ति एवं मंच परिवर्तन का संदेश।
Munger18 Oct

दुर्गा वाहिनी की शक्ति यात्रा में नारी शक्ति एवं मंच परिवर्तन का संदेश।

मुंगेर, 18 अक्टूबर 2026। विश्व हिंदू परिषद्, दुर्गा वाहिनी, जिला मुंगेर के तत्वावधान में शनिवार को नारी शक्ति…

पूरी खबर पढ़ें →
21 अक्टूबर को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्णा सिंह की जयंती मनाई जाएगी।
Munger18 Oct

21 अक्टूबर को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्णा सिंह की जयंती मनाई जाएगी।

मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के तत्वावधान में 21 अक्टूबर को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्णा सिंह…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur18 Oct

सरकार नें डाक विभाग के कर्मचारियों के लिए दीपावली बोनस की घोषणा कर दी है

प्राप्त हुई जानकारी अनुसार केंद्र सरकार नें 2025-26 के लिए डाक विभाग के कर्मचारियों के लिए दीपावली त्योहार…

पूरी खबर पढ़ें →
इंसानियत अभी जिंदा है! UP से आए असहायों को मैहर पुलिस ने कराए सुगम दर्शन
Maihar18 Oct

इंसानियत अभी जिंदा है! UP से आए असहायों को मैहर पुलिस ने कराए सुगम दर्शन

मैहर नवरात्रि मेले से दिल जीतने वाली खबर! तहसीलदार जितेंद्र पटेल के निर्देशन में मैहर पुलिस ने दिखाई…

पूरी खबर पढ़ें →
ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਐਸਐਸਪੀ ਗੁਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਐਕਸ਼ਨ ਮੋੜ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਲੇ ਅੰਦਰ ਚੋਰਾਂ ਅਤੇ ਝਪਟਮਾਰਾਂ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਤਿੱਖੀ ਨਜ਼ਰ ਅਤੇ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਭਰੋਸਾ
error: Content is protected !!