दुर्गा वाहिनी की शक्ति यात्रा में नारी शक्ति एवं मंच परिवर्तन का संदेश।

मुंगेर, 18 अक्टूबर 2026। विश्व हिंदू परिषद्, दुर्गा वाहिनी, जिला मुंगेर के तत्वावधान में शनिवार को नारी शक्ति के जागरण एवं पंच परिवर्तन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से शक्ति यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर, शादीपुर से हुआ तथा समापन पुनः इसी स्थान पर हुआ। कार्यक्रम में कुल 80 लोगों की सहभागिता रही, जिनमें दुर्गा वाहिनी की 60 बहनें एवं सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग देने वाले 20 भाई शामिल रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका अनुष्का राज ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद् के क्षेत्र संगठन मंत्री आदरणीय विजय प्रताप भैया जी उपस्थित रहे। साथ ही दक्षिण बिहार प्रांत की मातृशक्ति से आदरणीय अधिवक्ता मन्नू प्रियम दीदी एवं मुंगेर जिला के जिला सह-मंत्री आदरणीय संतोष भैया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विभाग संयोजिका श्रीमती सरिता यादव दीदी, सुमेधा आर्या जी एवं सविता दीदी भी उपस्थित रहीं।
मुख्य वक्ता आदरणीय विजय प्रताप भैया जी ने अपने उद्बोधन में पंच परिवर्तन के विषय पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव तथा नागरिक कर्तव्यों के पालन का संदेश दिया। उन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, संस्कारों को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
दुर्गा वाहिनी की ओर से जिला सह-संयोजिका सुरुचि दीदी, जिला छात्रा प्रमुख हैप्पी दीदी, जिला संस्कार केंद्र प्रमुख सोनाली दीदी, नगर शक्ति साधना केंद्र प्रमुख देवयानी दीदी, नगर मिलन केंद्र प्रमुख प्रियंका दीदी, बबली दीदी, सोनाली दीदी मुंगेर नगर की नगर सह संयोजीका पूनम दीदी तथा बरियारपुर प्रखंड संयोजिका प्रीति दीदी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित संचालन की दृष्टि से मुंगेर विभाग के विभाग मंत्री माननीय प्राणनाथ भारत भैया जी जिला सह-मंत्री दिलीप भैया जी, जिला धर्माचार्य प्रमुख सुबोध भैया जी, जिला संयोजक सौरभ संघर्ष भैया जी, नगर सह-संयोजक संजीत भैया जी सहित अन्य कार्यकर्ता भाइयों ने सहयोग प्रदान किया।
इस शक्ति यात्रा के माध्यम से नारी शक्ति के आत्मविश्वास, आत्मरक्षा, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही पंच परिवर्तन के विचारों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा संगठनात्मक एकता को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
प्रेषक:
संतोष कुमार कुशवाहा
जिला सह मंत्री
विश्व हिंदू परिषद, दक्षिण बिहार, मुंगेर
🚩 जय श्री राम! 🚩
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







