मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत राजगीरपुर में जागरूकता गोष्ठी, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खबर गाजीपुर से। जनपद गाजीपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत थाना एएचटी गाजीपुर एवं थाना दुल्लहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम राजगीरपुर में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र पटेल, थानाध्यक्ष दुल्लहपुर उपनिरीक्षक दीपक पाल, रोजा एनजीओ संस्थान के संजय सिंह तथा वन स्टॉप सेंटर की प्रियंका प्रजापति ने महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 1098, 1930 एवं 1033 के बारे में बताया गया। साथ ही गुड टच-बैड टच, प्रत्येक थाने में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की उपयोगिता, बाल विवाह की रोकथाम, सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणाम तथा बालश्रम और भिक्षावृत्ति जैसे अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने लोगों को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में बिना डर के शिकायत करने के लिए प्रेरित किया और जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा समाज में सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण तैयार करना है।
जिला ब्यूरो चीफ विवेकानंद राय
गाज़ीपुर
Vande Bhart news
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बाल विवाह मुक्त समाज की ओर कदम: जागरूकता और सख्त कानूनों से बदल रही है तस्वीर। मिशन शक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
*दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न पूजा पंडालों, रावण दहन एवं मूर्ति विसर्जन…
पूरी खबर पढ़ें →
Varanasi: रामनगर रामलीला में आए हाथी का बिगड़ा मिजाज, महावत को कई बार पटका, भर्ती वाराणसी के रामनगर…
पूरी खबर पढ़ें →
मुंगेर, 18 अक्टूबर 2026। विश्व हिंदू परिषद्, दुर्गा वाहिनी, जिला मुंगेर के तत्वावधान में शनिवार को नारी शक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
मुंगेर, 18 अक्टूबर 2026। विश्व हिंदू परिषद्, दुर्गा वाहिनी, जिला मुंगेर के तत्वावधान में शनिवार को नारी शक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
मुंगेर, 18 अक्टूबर 2026। विश्व हिंदू परिषद्, दुर्गा वाहिनी, जिला मुंगेर के तत्वावधान में शनिवार को नारी शक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।