Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Surajpur

सूरजपुर जिले में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी नई मजबूती, 21.33 करोड़ रुपये के 4 सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी

19 Oct 2026, 11:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

भटगांव एवं प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का होगा निर्माण, चौड़ीकरण एवं उन्नयन

सूरजपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में सड़क अधोसंरचना के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग द्वारा सूरजपुर जिले के भटगांव एवं प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्रों में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए 21 करोड़ 33 लाख 16 हजार रुपये की लागत से 4 सड़क निर्माण, चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम होने के साथ ही क्षेत्रीय विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

भटगांव विधानसभा क्षेत्र में दो सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत
भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड भैयाथान में तेलगांव मुख्य मार्ग से बरपारा होते हुए बुंदिया चौक तक 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 543.67 लाख रुपये तथा विकासखंड सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्दाबस्ती से जूना तालाब बांधभीट तक 2.40 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण के लिए 346.51 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

’प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में सुदृढ़ होगी सड़क कनेक्टिविटी’
प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड प्रेमनगर में मंहगई-कालीपुर से नावापारा मार्ग तक 6.66 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण के लिए 813.51 लाख रुपये तथा विकासखंड सूरजपुर में रामनगर मुख्य मार्ग से सरस्वतीपुर तक 3.00 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए 429.47 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

पीडब्ल्यूडी कार्यपालन अभियंता श्री ललित भोई ने जानकारी दी है कि स्वीकृत कार्यों की निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य संपन्न कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सड़क संपर्क के विस्तार से दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सत्संग से समाज में फैलती है भक्ति और मानवता :- संत श्री गुरु डॉक्टर सतपाल दास जी
Haridwar19 Oct

सत्संग से समाज में फैलती है भक्ति और मानवता :- संत श्री गुरु डॉक्टर सतपाल दास जी

भक्ति के रंग में रंगा सत्संग समारोह, श्रद्धालुओं ने सुने अनमोल प्रवचन अखिल भारतीय परम संत शिरोमणि सतगुरु…

पूरी खबर पढ़ें →
ਜ਼ਿਲਾ ਫਰੀਦਕੋਟ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਏਡਸ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਸਬੰਧੀ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ
Faridkot19 Oct

ਜ਼ਿਲਾ ਫਰੀਦਕੋਟ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਏਡਸ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਸਬੰਧੀ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟਰ ...... ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ...... : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਐੱਚ.ਆਈ.ਵੀ./ਏਡਜ਼ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ, ਕੰਟਰੋਲ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा गांधी मैदान में आगामी रावण वध कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया l
Gaya19 Oct

नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा गांधी मैदान में आगामी रावण वध कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 19.10.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं सदर अनुमंडल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!