Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhamtari

CG : अभी… अभी : तेंदुए के बाद अब भालू की धमक ! इस गांव के बस्ती में घुसा भालू, लोगों के शोरगुल के बाद जंगल की ओर भागा, ग्रामीणों ने…

20 Oct 2026, 01:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
CG : अभी… अभी : तेंदुए के बाद अब भालू की धमक ! इस गांव के बस्ती में घुसा भालू, लोगों के शोरगुल के बाद जंगल की ओर भागा, ग्रामीणों ने… - धमतरी, छत्तीसगढ़

धमतरी/नगरी :- छत्तीसगढ़ के धमतरी में तेंदुए के आतंक के बाद अब भालू की मौजूदगी लोगों के लिए खौफ का सबब बन गया है। बताया जा रहा है कि जिले के वनांचल क्षेत्रों में तेंदुआ, भालू जैसे वन्यप्राणियों की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। तेंदुए के हमलों से दहशत के बीच अब भालू की चहलकदमी ने लोगों के बीच डर पैदा कर दिया है। पहले बेलरगांव अब सिहावा और सेमरा में भी दिनदहाड़े भालू दिखाई देने की खबर सामने आई है। बस्ती के आसपास भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
सेमरा गांव की बस्ती में घुसा भालू, शोर सुनकर जंगल की ओर भागा।
ताजा मामला सिहावा क्षेत्र के सेमरा गांव का बताया जा रहा है, जहां अब से कुछ देर पहले एक भालू गांव की बस्ती में घुस गया। अचानक भालू को बस्ती में देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने शोरगुल किया, जिसकी आवाज सुनकर भालू सड़क पार कर पहाड़ी और जंगल की ओर भाग निकला।
हालांकि भालू के जंगल की ओर चले जाने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन भालू की लगातार आवाजाही को लेकर ग्रामीण अब भी दहशत में हैं। लोगों को आशंका है कि भालू दोबारा बस्ती की ओर आ सकता है।

तेंदुए के हमलों से पहले ही सहमा वनांचल,अब भालू की मौजूदगी ने बढ़ाई चिंता।
गौरतलब है कि हाल ही में इसी वनांचल क्षेत्र में तेंदुए के हमलों की घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था। धमतरी जिले के ग्राम पंचायत बोराई के आश्रित ग्राम कारीपानी, जिले की सीमा से लगे कोंडागांव जिले के बस्तर बुडरा और रतावा पंचायत के आश्रित ग्राम आमानारा में तेंदुए के हमलों की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं में कुल 16 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी, जबकि एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

बता दे कि सेमरा गांव पहाड़ी के ठीक नीचे बसा हुआ है,जहां घने जंगल भी है। जानकारों की माने तो ऐसे जगहों को भालू और तेंदुआ जैसे वन्यप्राणियों के प्राकृतिक रहवास के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है। ऐसे में आशंका है कि भालू भोजन पानी की तलाश करते गांव तक पहुंचता है। लोगों की माने तो इससे पूर्व में गांव में कई बार भालू देखा जा चुका है, जिसे लेकर लोगों में डर है।

वहीं क्षेत्र से पूर्व में भालू द्वारा लोगों पर हमला करने के मांमले सामने आ चुके हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने गांव में लगातार गश्त कर भालू पर निगरानी बनाएं रखने की मांग वन विभाग से की है, जिससे भालू और लोगों के बीच संघर्ष ना हो और सभी लोग सुरक्षित रहे।
वहीं वन विभाग ने लोगों अलर्ट करते हुए भालू के ऐसे परिस्थिति में तुरन्त वन विभाग को सूचना देने कि लोगों से अपील की है। साथ ही भालू के आसपास ना जाने की सलाह लोगों को दी है। जिससे सभी लोग सुरक्षित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur20 Oct

छग. रावघाट से रायपुर तक सीधी रेलसेवा शुरू होगी,रेलमंत्री वर्चुअल हरी झंडी दिखायेंगे

छत्तीसगढ प्रदेश के बस्तर के अबूझमाड़ में 79 साल बाद अब रावघाट से छग कई राजधानी रायपुर तक…

पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज
Azamgarh20 Oct

फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज

फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज आजमगढ़। फूलपुर पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
दशहरा पर्व पर हरिद्वार में यातायात डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित।
Haridwar20 Oct

दशहरा पर्व पर हरिद्वार में यातायात डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित।

फुरकान अंसारी ‌ हरिद्वार। दशहरा पर्व पर मेला स्थलों और रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Surajpur20 Oct

सूरजपुर : भटगांव में गरबा उत्सव की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों में थिरकीं युवतियां, उमड़ा जनसैलाब

सूरजपुर : भटगांव में गरबा उत्सव की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों में थिरकीं युवतियां, उमड़ा जनसैलाब

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Surajpur20 Oct

सूरजपुर : भटगांव में गरबा उत्सव की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों में थिरकीं युवतियां, उमड़ा जनसैलाब

सूरजपुर : भटगांव में गरबा उत्सव की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों में थिरकीं युवतियां, उमड़ा जनसैलाब भटगांव, सूरजपुर। नवरात्रि…

पूरी खबर पढ़ें →
हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में मनाया गया महानवमी का त्यौहार, कन्या लंगूरा को जिमाकर बांटे उपहार
Hathras20 Oct

हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में मनाया गया महानवमी का त्यौहार, कन्या लंगूरा को जिमाकर बांटे उपहार

हाथरस सिकंदराराऊ। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को महानवमी का त्योहार बेहद हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!