Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर में दशहरे पर गूंजा शौर्य का संकल्प, मंत्री नारायण सिंह पंवार ने किया शस्त्र पूजन नई पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन

20 Oct 2026, 01:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर में दशहरे पर गूंजा शौर्य का संकल्प, मंत्री नारायण सिंह पंवार ने किया शस्त्र पूजन नई पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। विजयादशमी के पर्व पर आगर-मालवा की नई पुलिस लाइन में मंगलवार को शौर्य, शक्ति और राष्ट्ररक्षा के संकल्प का प्रतीक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश के मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन कर सुख, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान सशस्त्र पुलिस टुकड़ी ने मंत्री को सलामी देकर कार्यक्रम को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेशभर में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आगर में यह आयोजन हुआ। दशहरे के पावन अवसर पर शस्त्रों का पूजन कर शक्ति, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और अन्याय के विरुद्ध खड़े रहने का संदेश दिया गया।

*जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी किया पूजन*

कार्यक्रम में विधायक माधव सिंह (मधु) गेहलोत, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरू सिंह चौहान तथा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने भी शस्त्र पूजन किया।

पुलिस लाइन पहुंचने पर राज्य मंत्री पंवार का कलेक्टर डॉ. मीना, एसपी सोनी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कमल मंडलोई, एसडीओपी देवनारायण यादव, टीआई नागेश यादव सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा पत्रकार मौजूद रहे।

*शक्ति के सदुपयोग और धर्म रक्षा का प्रतीक है शस्त्र पूजन*

भारतीय संस्कृति में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति और साहस के साथ कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश देती है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। शस्त्र पूजन का उद्देश्य शक्ति का प्रदर्शन मात्र नहीं, बल्कि उसका उपयोग आत्मरक्षा, अन्याय के प्रतिकार और धर्म की रक्षा के लिए करने का संकल्प भी है। भारतीय सेना और पुलिस बलों में यह परंपरा राष्ट्र की सुरक्षा तथा कर्तव्यनिष्ठा के भाव को मजबूत करती है। दशहरे पर आगर पुलिस लाइन में हुआ आयोजन भी इसी शौर्य, सुरक्षा और जनसेवा की भावना का प्रतीक बना।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज
Azamgarh20 Oct

फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज

फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज आजमगढ़। फूलपुर पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
CG : अभी… अभी : तेंदुए के बाद अब भालू की धमक ! इस गांव के बस्ती में घुसा भालू, लोगों के शोरगुल के बाद जंगल की ओर भागा, ग्रामीणों ने…
Dhamtari20 Oct

CG : अभी… अभी : तेंदुए के बाद अब भालू की धमक ! इस गांव के बस्ती में घुसा भालू, लोगों के शोरगुल के बाद जंगल की ओर भागा, ग्रामीणों ने…

धमतरी/नगरी :- छत्तीसगढ़ के धमतरी में तेंदुए के आतंक के बाद अब भालू की मौजूदगी लोगों के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
दशहरा पर्व पर हरिद्वार में यातायात डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित।
Haridwar20 Oct

दशहरा पर्व पर हरिद्वार में यातायात डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित।

फुरकान अंसारी ‌ हरिद्वार। दशहरा पर्व पर मेला स्थलों और रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा,…

पूरी खबर पढ़ें →
हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में मनाया गया महानवमी का त्यौहार, कन्या लंगूरा को जिमाकर बांटे उपहार
Hathras20 Oct

हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में मनाया गया महानवमी का त्यौहार, कन्या लंगूरा को जिमाकर बांटे उपहार

हाथरस सिकंदराराऊ। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को महानवमी का त्योहार बेहद हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!